एक्सप्लोरर

Jharkhand में एससी, एसटी और पिछड़ों का आरक्षण 73 प्रतिशत करने का प्रस्ताव, मंत्री ने कही बड़ी बात 

Jharkhand Assembly Session: झारखंड में आरक्षण (Reservation) का प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और इसके लिए अगले 2 महीने में उपसमिति बनाई जाएगी. 

Jharkhand Reservation: झारखंड में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले आरक्षण को कुल 73 प्रतिशत करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास है, इस पर विचार किया जा रहा है. ये जानकारी बुधवार को झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में राज्य सरकार की ओर से दी गई. राज्य के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने आजसू पार्टी के विधायक सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) की ओर से सदन में लाए गए एक गैर सरकारी संकल्प के जवाब में बताया कि आरक्षण (Reservation) का प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और इसके लिए अगले 2 महीने में उपसमिति बनाई जाएगी. बताया गया कि कुल 73 प्रतिशत आरक्षण में एसटी को 32, एससी को 14 और पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव है. 

संवैधानिक अधिकारों का हनन
सदन में आजसू विधायक सुदेश कुमार महतो की अनुपस्थिति में स्पीकर ने उनकी पार्टी के विधायक डॉ लंबोदर महतो को इस आशय के गैर सरकारी संकल्प पर बोलने के लिए अधिकृत किया था. डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि राज्य में होने वाली सरकारी नियुक्तियों तथा सरकारी शिक्षण संस्थानों में नामांकन में पिछड़ा वर्ग को 14 प्रतिशत अनुसूचित जाति को 10 प्रतिशत तथा अनुसूचित जनजाति को 26 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है. वर्ष 2000 में मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 14 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत आरक्षण देने की अनुशंसा की थी, लेकिन इन अनुशंसाओं के मुताबिक आज तक आरक्षण में इन समुदायों के लिए उचित भागीदारी नहीं देना राज्य की बड़ी आबादी के संवैधानिक अधिकारों का हनन है. इस पर जवाब देते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने उपसमिति बनाकर विचार करने की बात कही. 

कांग्रेस ने किया था वादा
बता दें कि, विगत 18 दिसंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के महाधिवेशन में पिछड़ा वर्ग के लिए राज्य में 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था का प्रस्ताव पारित किया गया था. कांग्रेस ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने का वादा किया था. इसे लेकर पिछले दिनों कांग्रेस विधायकों ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की थी. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Tribal University: झारखंड में खुलेगी पूर्वी भारत की पहली ट्राइबल यूनिवर्सिटी, जानें- क्या होगा नाम 

Jharkhand News: भतीजे की पत्नी से हुआ चाचा को इश्क, अब चाची हैं परेशान...आगे खुद पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget