एक्सप्लोरर

'अभी तो हिसाब होगा कि केंद्र ने जो पैसा...', शिवराज सिंह चौहान का हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप

Jharkhand Election 2024: केंद्रीय मंत्री और झारखंड BJP के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कई योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को घेरा है. उन्होंने राज्य की JMM के नेतृत्व वाली सरकार पर मनरेगा समेत कई योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.

पलामू में शनिवार (2 नवंबर) को मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''हेमंत सोरेन और जेएमएम सरकार ने मनरेगा, जल जीवन मिशन के लिए आवंटित पैसे में भी भ्रष्टाचार किया है. और तो और ये सरकार विधवा बहनों के लिए आवंटित पैसा खा गई. ये क्या बात करते हैं.'' 

केंद्र ने जो पैसा दिया वो गया कहां- शिवराज सिंह चौहान
 
उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''ये अब झूठमूठ की चिट्ठियां लिख रहे हैं. अभी तो हिसाब होगा कि केंद्र ने जो पैसा दिया वो कहां गया. पैसा उन्होंने खाया है, इस सरकार ने केंद्र के पैसे का दुरुपयोग किया है. इसकी जांच की जाएगी.''

हिमंत बिस्वा सरमा ने भी हेमंत सोरेन सरकार को घेरा

वहीं, असम के सीएम और झारखंड बीजेपी चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार (2 नवंबर) को झारखंड में JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने और हिंदुओं की रक्षा करने का चुनाव है. बीजेपी नेता ने हिंदुओं से सनातन को बचाने के लिए एकजुट रहने की अपील भी की है.

झारखंड में कब है विधानसभा का चुनाव?

बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं. राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण के चुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी. वहीं, मतगणना 23 नवंबर को होगी. कुल 81 विधानसभा सीट के लिए 1,211 उम्मीदवार मैदान में हैं. पहले चरण में 73 महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर समेत 683 उम्मीदवार 43 सीट पर किस्मत आजमाएंगे.

ये भी पढ़ें:

झारखंड चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका, JMM में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget