एक्सप्लोरर

'सत्ता पाने के लिए पानी बिना मछली की तरह तड़प रही BJP', सीएम हेमंत सोरेन का निशाना

Jharkhand Election: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर राज्य में सत्ता पाने की बेताबी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी जल बिन मछली की तरह सत्ता के लिए तड़प रही है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को दावा किया कि भारतीय राज्य में सत्ता के लिए “जल बिन मछली” की तरह तड़प रही है. झारखंड का गठन नवंबर 2000 में हुआ था और अधिकांश समय बीजेपी राज्य में सत्ता में रही.

सोरेन ने कहा, “उनके (बीजेपी के) नेता पिछले एक साल से राज्य में घूम-घूम कर किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं. वे भूल गए कि झारखंड में सत्ता अब भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाथ में है, जो कभी दबाव में नहीं झुकेगी.” दुमका में झामुमो उम्मीदवार बसंत सोरेन के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया, “बिना सत्ता के बीजेपी की हालत जल बिन (तड़पती) मछली की तरह है और पार्टी धनबल से उसे पकड़ना चाहती है.”

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने 2019 में झामुमो सरकार बनने के कुछ ही घंटों बाद उसे गिराने की कोशिश की थी. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने दावा किया, “उन्होंने अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए हमारे विधायकों और सांसदों को लुभाने का प्रयास किया, लेकिन यह विफल रहा.”

'मुझे झूठे मामले में फंसाया और जेल भेज दिया'
उन्होंने आरोप लगाया, “चूंकि वे (बीजेपी) लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाने में विफल रहे, इसलिए उन्होंने हमें परेशान करने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया. उन्होंने मुझे झूठे मामले में फंसाया और जेल भेज दिया.” प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 जनवरी को भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में सोरेन को गिरफ्तार किया था. उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया.

बीजेपी पर लगाया धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप
सोरेन ने जेल से लौटने का जिक्र करते हुए कहा, “आज मैं आपके बीच में हूं और आपकी सेवा के लिए चट्टान की तरह खड़ा हूं.” उन्होंने बीजेपी पर लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया. सोरेन ने दावा किया, “वे (बीजेपी) नौकरियां देने, गरीब किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहे.”

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी अपने 20 साल के शासन के दौरान एक भी उपलब्धि नहीं बता सकी. सोरेन ने यह भी सवाल उठाया कि निर्वाचन आयोग उनकी सरकार का कार्यकाल समाप्त होने से पहले राज्य में विधानसभा चुनाव क्यों करा रहा है?

ये भी पढ़ें: 'झारखंड की सीमाएं सुरक्षित नहीं, बांग्लादेशी घुसपैठिए हावी', JMM की सरकार पर सीएम योगी का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget