एक्सप्लोरर

Jharkhand: 'CM योगी के बंटोगे तो कटोगे बयान का समर्थन करते हैं, लेकिन...', कांग्रेस MLA अंबा प्रसाद ने कह दी बड़ी बात

Jharkhand Assembly Election 2024: बांग्लादेशी घुसपैठिया के मुद्दे पर कांग्रेस की विधायक और प्रत्याशी अंबा प्रसाद ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि वे बेवजह इसे मुद्दा बना रहे हैं.

Jharkhand Election 2024: झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक और पार्टी की उम्मीदवार अंबा प्रसाद (Amba Prasad) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 'बंटोगे तो कटोगे' बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम इस लाइन का समर्थन करते हैं, लेकिन बांटने का काम तो बीजेपी ही कर रही है. अंबा प्रसाद ने कहा कि एक रहना तो हम भी चाहते हैं. बंटोगे तो कटोगे तो लागू होता है, लेकिन ये लोग तो एक धर्म के लोगों को बोल रहे हैं.

अंबा ने कहा, ''ये (बीजेपी) तो पहले ही बांट रही है. हम इस लाइन का समर्थन करते हैं क्योंकि बांट तो यही लोग रहे हैं और काट तो यही लोग रहे हैं. एकसाथ तो यही लोग नहीं रहना चाहते. धर्म के आधार पर लोगों को बांट रहे हैं. एक दूसरे को नफरत से देख रहे हैं. लोगों के धर्म के नाम और जात के नाम पर ये लोग बांट रहे हैं.''

बांग्लादेशी घुसपैठिए के मुद्दे पर यह बोलीं अंबा प्रसाद

बीजेपी चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठिए का मुद्दा जोर-शोर से उठा रही है. इस पर अंबा प्रसाद ने कहा, ''हमारे क्षेत्र में आपको ढूंढने से बांग्लादेशी नहीं मिलेगा. बीजेपी जिस तरह से बोल रही है, मैं अपने विरोधियों से कहना चाहती हूं कि मुझे यहां एक बांग्लादेशी दिखा दीजिए. हमने कभी एक भी बांग्लादेशी को नहीं देखा है. लेकिन वे इसे मुद्दा बना रहे हैं.''

अंबा ने कहा कि वे कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रत्याशी लगाए हैं. वे अपनी जीत के लिए दूसरे प्रत्याशियों को फंड करते हैं, ताकि वोट बंटे. उन्होंने वोट काटने के लिए 12-13 प्रत्याशी उतारे हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि जनता न्याय करती है.

अंबा ने बताया क्या है उनके क्षेत्र का मुद्दा

कांग्रेस नेता ने अपनी सरकार के काम गिनाते हुए कहा, ''पहली बार हमारी सरकार बनी और पहली बार ही यहां की जनता के लिए कुछ हुआ क्योंकि उसके पहले तो बीजेपी की सरकार थी. जब मैंने होश संभाला था तब देखा कि ये लोग पूरा क्षेत्र को विस्थापित करने में लगे हुए थे. जब इनकी डबल इंजन की सरकार थी तो उन्होंने गोली चलवाकर एनटीपीसी को अंदर करवाया था. कोई नीति नहीं थी. इनको कुछ नहीं करना है इनको केवल जनता को केवल धर्म के नाम पर बांटना है.''

अपने क्षेत्र बरकागांव को लेकर उन्होंने कहा कि यहां कि जनता जागरूक है. यहां का मुद्दा विस्थापन, बेरोजगारी, विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य है. इन सबको हम काफी आगे लेकर गए हैं. आम लोगों के बीच गए हैं. हम कभी क्षेत्र से गायब नहीं रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: ‘हिंदू खतरे में नहीं है, लेकिन...’, CM हेमंत सोरेन का BJP पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget