एक्सप्लोरर

Jharkhand Crisis: बाबूलाल मरांडी का CM Soren पर तंज, कहा- इनसे साथ के विधायक दो दिन भी नहीं संभल रहे

Jharkhand Politics: मरांडी ने कहा ‘‘बहाने बनाकर संवैधानिक संस्थाओं से बार-बार समय मांगने वाले CM को इतनी जल्दबाजी है कि वह राज्यपाल-निर्वाचन आयोग पर तुरंत निर्णय का दवाब बना रहे हैं.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (BJP Legislature Party leader Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) पर हमला बोलते हुये कहा कि अविश्वास ऐसा कि साथ के विधायक दो दिन भी इनसे संभल नहीं रहे हैं. मरांडी ने रविवार को सोरेन पर हमलावर अंदाज में व्यंग्यात्मक लहजे में ट्वीट किया, ‘‘लगता है अविश्वास ऐसा कि इनसे, साथ के विधायक दो दिन भी नहीं संभल रहे .’’ उन्होंने लिखा, ‘‘बीमारी से लेकर तमाम तरह के बहाने बनाकर संवैधानिक संस्थाओं से बार-बार समय मांगने वाले मुख्यमंत्री को अब इतनी जल्दबाजी है कि वह महामहिम राज्यपाल और निर्वाचन आयोग पर तुरंत निर्णय करने का दवाब बना रहे है.

मरांडी ने ट्वीट में क्या कहा
एक अन्य ट्वीट में मरांडी ने कहा, ‘‘फैसला आने के पूर्व ही संस्थाओं को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है. महागठबंधन के लोग बताएं कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री जी को पक्ष रखने का हर मौका दिया या नहीं. कई बार सुनवाई टाली गई मामले में जानबूझकर देरी की गई. अब वही लोग राजभवन और चुनाव आयोग पर फैसला जल्दी देने का दबाव डाल रहे हैं.’’ 

Jharkhand Crisis: झारखंड में राजनीतिक सस्पेंस जारी, बन्ना गुप्ता बोले- राज्यपाल में दम है तो लागू करें राष्ट्रपति शासन

सत्ताधारी दल ने साधा निशाना
इससे पूर्व सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यपाल और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा नौ ए के तहत मुख्यमंत्री की विधायकी खत्म करने की चर्चा है, उसके तहत आज तक किसी की भी विधायकी नहीं गयी तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ संस्थाओं का दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है. इतना ही नहीं पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या कारण है कि राज्यपाल ने अब तक अपना मंतव्य नहीं दिया है . ऐसी क्या कानूनी सलाह है जो वह ले नहीं पा रहे हैं. यह तो सरासर लोकतंत्र एवं जनता का अपमान है.

मरांडी ने किया जवाबी ट्वीट
झामुमो के इस हमले के बाद एक बार फिर मरांडी ने जवाबी ट्वीट किया, ‘‘महागठबंधन के नेता संवैधानिक संस्थाओं को निष्पक्ष काम करने दें. झारखंड में मुख्यमंत्री से जुड़े मामले में चुनाव आयोग या राज्यपाल की भूमिका पर जबरन सवाल उठाकर निष्पक्ष संस्थाओं को घेरने का काम किया जा रहा है. बेहतर होता कि महागठबंधन के नेता पहले आयोग के फैसले का विधिवत इंतजार करते.’’

गोड्डा सांसद ने भी किया तंज
गोड्डा के सांसद और बीजेपी नेता निशिकांत दूबे ने भी मुख्यमंत्री और गठबंधन के विधायकों के शनिवार को लतरातू बांध के पिकनिक दौरे पर तंज किया और कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री जी की सदस्यता भ्रष्टाचार में नहीं देश आजाद करने में गई है. भ्रष्टाचारी को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देकर जश्न मनाने वाले सभी विधायकों को बधाई.’’

Jharkhand News: नाबालिग की हत्या पर घिरी सरकार, दुमका में धारा 144 लागू, आरोपी शाहरुख गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget