एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बड़ा दावा, कहा- झारखंड में जल्द ही धराशाई होगी हेमंत सोरेन सरकार

Jharkhand Politics: झारखंड में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और बीजेपी नेता अन्नपूर्णा देवी ने एक बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा हेमंत सोरेन सरकार अपने भ्रष्ट कामों की वजह से जल्द ही ढह जाएगी.

Jharkhand: झारखंड में सियासी हलचल काफी गर्म है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अन्नपूर्णा देवी (Annpurna Devi) गुरुवार को हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ बड़ी बात कह गईं. जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार को खतरा महसूस हो रहा है क्योंकि बीजेपी राज्य में एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए नजर आ रही है.

'मजबूत विपक्ष के के रूप में नजर आ रही बीजेपी'
दरअसल केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मोदीनगर की शिवाजी मैदान में एक धरने में भाग लिया था. इस दौरान वह बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नजर आईं, और उन्होंने झामुमो(JMM) कांग्रेस(INC)और राजद(RJD)सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा. उन्होंने पलामू जिला कलेक्ट्रेट के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह दावा किया कि हेमंत सोरेन सरकार अपने गलत कामों से जल्द ही गिरने वाली है. वह डरा हुआ महसूस कर रही है, क्योंकि राज्य में बीजेपी एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी को निभा रही है.

'लगेगा राष्ट्रपति शासन'
इसी दौरान कोडरमा के सांसद से यह सवाल पूछा गया की क्या राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने वाला है? इसपर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अपने भ्रष्ट कामों की वजह से जल्द ही ढह जाएगी और हम इसका इंतजार कर रहे हैं. वहीं बीजेपी एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही है, जिसके कारण हेमंत सरकार खतरा महसूस कर रही है. कोडरमा सांसद ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के तहत झारखंड के खनिज संसाधनों को मुख्यमंत्री की मर्जी से लूटा जा रहा है. जिसके जिम्मेदार राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन है.

जानकारी के लिए बता दें कि बीते 17 नवंबर को ईडी (Enforcement Directorate) की टीम ने खनन लीज मामले में हेमंत सोरेन (Hemant Soren)से झारखंड की राजधानी रांची में करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी. इस मामले पर ईडी ने हेमंत सोरेन से कई सारे सवाल भी किए थे. इस पूछताछ के बाद झारखंड की राजनीति काफी गरमाई हुई है, और बीजेपी जमकर हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोल रही है.

Jharkhand Politics: 'हेमंत सरकार को हटाना है झारखंड को बचाना है', दुमका की रैली में बोले बाबूलाल मरांडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget