एक्सप्लोरर

Jharkhand: बिहार के सीएम नीतीश कुमार फिर थाम लेंगे NDA का दामन? अब रघुवर दास ने कह दी बड़ी बात

Jharkhand News: क्या बिहार के सीएम नीतीश कुमार आरजेडी का दामन छोड़कर एकबार फिर एनडीए में शामिल हो जाएंगे? यह सवाल तब शुरू हो गया जब रामदास अठावले ने इसको लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

Jharkhand Politics: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने बिहार दौरे पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को एनडीए में वापसी करने की सलाह दी और यहां तक कहा कि उन्हें महाराष्ट्र में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में नहीं जाना चाहिए. इसके बाद से नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की अटकलें लगने लगी हैं. इस अटकल को अब झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास (Raghubar Das) के एक बयान से बल मिल गया है.

रघुवर दास ने रामदास अठावले के बयान को लेकर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा, '' नीतीश कुमार शुरू से ही एनडीए का हिस्सा रहे हैं. उनकी रामदास अठावले से बात हुई होगी और उनसे कुछ कहा होगा.'' रामदास अठावले और रघुवर दास जो भी बयान दे रहे हों लेकिन अप्रैल में बिहार के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया था कि नीतीश कुमार के लिए एनडीए के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं. फिलहाल नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन इंडिया का हिस्सा है जिसकी अगली बैठक मुंबई में होने वाली है.

रामदास अठावले ने कही थी यह बात
रामदास अठावले ने अपने बिहार दौरे पर जेडीयू को आरजेडी के साथ जाने के फैसले पर सवाल उठाया और कहा कि पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंधों के बावजूद बिहार के सीएम नीतीश कुमार एनडीए से निकल गए, जिसका अफसोस है. अठावले ने यहां तक दावा किया कि राहुल गांधी की ओर से विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखने पर नीतीश कुमार खुश नहीं थे. इसके साथ ही अठावले ने नीतीश कुमार को मुंबई की बैठक में शिरकत न करने की अपील की.

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बाद किया था यह दावा
बता दें कि जब इसी महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र में एनसीपी में बगावत हुई थी और अजित पवार ने बीजेपी-शिवसेना सरकार को ज्वाइन कर लिया था तो उस वक्त भी रामदास अठावले ने दावा किया था कि इसी तरह की बगावत बिहार में भी देखने को मिलेगी और उनका इशारा जेडीयू-आरजेडी गठबंधन की तरफ था.

ये भी पढ़ें- Weather Update Today: झारखंड में अब खत्म होगा बारिश का इंतजार, अगले तीन दिनों तक झमाझम बरसेंगे बादल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड में बारिश और वज्रपात का कहर, अबतक 14 लोगों की हुई मौत
झारखंड में बारिश और वज्रपात का कहर, अबतक 14 लोगों की हुई मौत
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget