एक्सप्लोरर

Hemant Soren Assets: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, ADR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ADR Report: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के सीएम सोरेन के पास कुल संपत्ति 8,51, 74, 195 रुपये हैं. साथ ही 2.50 लाख रुपये की उनकी देनदारी भी है.

Hemant Soren Assets: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) अपने पड़ोसी राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों के कई गुना ज्यादी अमीर हैं. दरअसल, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से जुड़ी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सीएम सोरेन के पास कुल संपत्ति 8,51, 74, 195 रुपये हैं. साथ ही 2.50 लाख रुपये की उनकी देनदारी भी है.

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच ने देश के सभी 30 वर्तमान मुख्यमंत्रियों की ओर से विधानसभा चुनाव के समय दाखिल किये गये शपथ पत्र के अध्ययन के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की है. बता दें कि हेमंत सोरेन ने वर्ष 2019 में जो शपथ पत्र दाखिल किया था, उसमें बताया था कि वह 12वीं तक पढ़े हैं. उनकी व्यक्तिगत आय 13.37 लाख रुपये है. उन्होंने अपना पेशा राजनीति और सामाजिक गतिविधि बताया.

हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति

  • साल 2019 के विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामें के मुताबिक हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति 8 करोड़ 51 लाख रुपये थी.
  • चुनाव के वक्त उनके पास 25 लाख रुपये कैश था. हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी के अलग-अलग बैंक अकाउंट में 51 लाख 77 हजार रुपये जमा है.
  • मोटर व्हीकल के तौर पर हेमंत सोरेन के नाम पर दो कार हैं जिसमें से एक टाटा सफारी है.
  • वहीं उनकी पत्नी के नाम पर मारुति क्लॉज और 34 लाख रुपये की ज्वैलरी है.
  • हेमंत सोरेन के पास 22 लाख की गैर कृषि योग्य जमीन भी है इसके अलावा उनके पास 75 लाख की रेजिडेशियल बिल्डिंग है.
  • वहीं हेमंत सोरेन की पत्नी के नाम पर  4 करोड़ 87 लाख रुपये की तीन कमर्शियल बिल्डिंग है.

2019 में लड़े थे चुनाव
बता दें कि वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने संताल परगना के साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था. यहां सोरेन बीजेपी के उम्मीदवार को हरा कर विधायक बने थे. उन्होंने दुमका विधानसभा सीट पर भी जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में यह सीट उन्होंने छोड़ दी और अपने छोटे भाई को बाद में यहां से चुनाव लड़वाया. हेमंत के छोटे भाई बसंत सोरेन ने उपचुनाव में यहां से जीत दर्ज की.

सबसे ज्यादा और कम संपत्ति वाले CM
संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ रुपये से अधिक), अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (163 करोड़ रुपये से अधिक) और ओडिशा के नवीन पटनायक (63 करोड़ रुपये से अधिक) शामिल हैं. सबसे कम संपत्ति वाले तीन मुख्यमंत्री हैं. इनमें पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (15 लाख रुपये से अधिक), केरल के पिनाराई विजयन (1 करोड़ रुपये से अधिक) और हरियाणा के मनोहर लाल (1 करोड़ रुपये से अधिक) शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: Dumka News: दुमका पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और कैश भी बरामद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget