एक्सप्लोरर

Jharkhand: गौ तस्करी का आरोप लगाकर बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर बाइक से बांधकर घसीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

Garhwa News: गढ़वा जिले के अमरोरा गांव के पास एक बुजुर्ग शख्स को गौ तस्करी के आरोप में तीन लोगों ने निर्वस्त्र कर बाइक से बांधकर घसीटा. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा (Garhwa) जिले में गौ तस्करी के शक में तीन लोगौं ने कथित तौर पर 60 साल के एक बुजुर्ग शख्स को निर्वस्त्र कर मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटा. पुलिस ने रविवार (19 मई) को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 275 किलोमीटर दूर अमरोरा गांव के पास शुक्रवार (17 मई) की दोपहर को हुई. सरस्वती राम नाम के व्यक्ति अपने मवेशियों के साथ बंशीधर नगर ऊंटारी जा रहा था, तो इसी दौरान यह घटना हुई.

बंशीधर नगर ऊंटारी के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार तीन लोग राहुल दुबे, राजेश दुबे और काशीनाथ भुइयां मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए. इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग को रोका और उन पर गाय की तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर मोटरसाइकिल से बांध दिया. 

बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार
वहीं सरस्वती राम ने प्राथमिकी में बताया वो मुझे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए और सड़क पर छोड़कर भाग गए. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थानांतर्गत चुनियाही पहाड़ी के पास एक बुजुर्ग बेहोशी की हालत में पड़े हैं. उसके बाद खरौंधी पुलिस ने बेहोश बुजुर्ग को इलाज के लिए बंशीधर नगर ऊंटारी अनुमंडल अस्पताल ले गए.

एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार
वहीं एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने खरौंधी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी काशीनाथ भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी राहुल दुबे और राकेश दुबे के घरों पर छापामारी की गई, दोनों फरार हैं. उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

झारखंड में 3 सीटों पर चुनाव के लिए थम गया प्रचार का शोर, 54 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
रांची: कल विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
रांची: कल विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget