एक्सप्लोरर

Jamshedpur News: नौवीं की छात्रा को टीचर ने किया कपड़े उतारने के लिए मजबूर, खुद को किया आग के हवाले

छत्तीसगढ़ के जमशेदपुर में कथित तौर पर टीचर ने नौवीं की छात्रा को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया. जिसके बाद छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया. टीचर को संदेह था कि छात्रा नकल सामग्री लाई है.

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में एक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर एक महिला टीचर द्वारा "कपड़े उतारने के लिए मजबूर" किए जाने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया. टीचर को संदेह था कि छात्रा ने नकल सामग्री अपनी ड्रेस में छुपा रखी है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को उसके परिजन निकट के अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी के अनुसार, लड़की ने पुलिस को दिए एक बयान में आरोप लगाया कि महिला निरीक्षक ने उसे अपमानित किया और नकल सामग्री ड्रेस में छिपाने के संदेह में उसे कक्षा से सटे एक कमरे में कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया.

लड़की ने खुद को किया आग के हवाले
अधिकारी ने कहा कि टीचर के खिलाफ शिकायत दी गई है और मामले की जांच की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है. उसकी मां ने भी कहा कि किशोरी इस अपमान को सहन नहीं कर सकी और उसने स्कूल से लौटने के तुरंत बाद खुद को आग लगा ली. तमाम कोशिशों के बाद भी स्कूल प्रशासन से संपर्क नहीं हो सका. इस बीच, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग घटना के विरोध में सड़कों पर उतर आए. उनमें से कई ने कहा कि वे स्कूल का जाएंगे और "गलती करने वाले" शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे.

Jharkhand: सरायकेला में मंत्री चंपई सोरेन के कार्यक्रम में पहले कटी बिजली, फिर माइक हुआ बंद, बारिश ने भी भिगोया

पिता की हो चुकी है मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित छात्रा के पिता की मौत पिछले साल हो गई है और घर की स्थिति खराब है. मां मजदूरी करके चार बहनों का खर्च चलाती है. मां ने कहा कि पति के मौत के बाद वह मजदूरी करके घर का खर्चा चला रही थी, लेकिन अब लड़की की हालत गंभीर हैं. उसका पूरा परिवार अब अंदर से टूट गया है. आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'

'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव

सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?

'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड

जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं

Embed widget