एक्सप्लोरर

Jharkhand: सरायकेला में मंत्री चंपई सोरेन के कार्यक्रम में पहले कटी बिजली, फिर माइक हुआ बंद, बारिश ने भी भिगोया

Aapki Yojana Aapki Sarkar Aapke Dwar Program: झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन जब सरायकेला में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम जनता को संबोधित कर रहे थे, उसी समय बिजली चली गई.

Aapki Yojana Aapki Sarkar Aapke Dwar Program: झारखंड (Jharkhand) के सरायकेला (Saraikela) जिले के गम्हरिया (Gamharia) प्रखंड में पहली बार 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम का आयोजन बुरूडीह (Burudih) पंचायत भवन में हुआ. झारखंड के आदिवासी कल्याण और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) इस कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान जब मंत्री मंत्री चंपई सोरेन जनता को संबोधित कर रहे थे, उसी समय बिजली चली गई. इसके करीब आधे घंटे के बाद जनरेटर को चालू किया गया, लेकिन माइक में पावर ही नहीं आ पाया. ऐसे में मंच पर मौजूद जिलाधिकारी से लेकर एसडीओ तक माइक को ठोकते हुए दिखे.

वहीं भाषण रुकने के बाद से लेकर डेढ़ घंटे तक मंत्री चंपई सोरेन मंच पर खड़े ही रहे. कुछ देर के बाद बारिश होने लगी, जिससे मंत्री चंपई सोरेन के लिए बनाए गए मंच का टेंट लीक होने लगा. इसकी वजह से बारिश का पानी सीधे मंत्री चंपई सोरेन के ऊपर गिरने लगा. इसे देख आनन-फानन में सरायकेला के अनुमंडल दंडाधिकारी राम कृष्ण कुमार खुद छाता खोल मंत्री चंपई सोरेन को बारिश से बचाते नजर आए. इस पूरे मामले पर जब सरायकेला के उपायुक्त अरवा राजकमल से पत्रकारों ने बात की तो उन्होंने पदाधिकारियों का बचाव करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है.

ये भी पढ़ें- Ranchi News: रांची के 331 साल पुराने मंदिर में चमत्कार! फर्श हो जाता है इतना गर्म कि पिघल जाती है घी, पुजारी भी हैरान

'मंत्री का अपमान नहीं बर्दाश्त कर पाएगा झामुमो का कार्यकर्ता'

दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में इस मामले को लेकर काफी ज्यादा रोष है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह का इंतजाम बहुत ही अपमानजनक है. उनके विधायक और झारखंड के मंत्री को बोलने तक के लिए प्रशासन की व्यवस्था शून्य थी. मंच की व्यवस्था भी पूरी तरह से रद्दी के समान थी. दोपहर दो बजे के बाद जब बारिश होने लगी तो मंत्री चंपई सोरेन मंच के ऊपर भीगने लगे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक हफ्ते पहले से लगातार उपायुक्त से लेकर अंचल और प्रखंड के पदाधिकारी किस चीज की बैठक कर रहे थे? जब पहले ही कार्यक्रम में प्रशासन के द्वारा किए गए व्यवस्था का पोल खुल गया है. मंत्री का अपमान झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई भी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं कर पाएगा.

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget