एक्सप्लोरर

Jamshedpur Plane Missing: सोनारी एयरपोर्ट से उड़ा विमान लापता, इंस्ट्रक्टर और पायलट का नहीं मिला सुराग, क्रैश की आशंका

Jamshedpur Plane News: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद अलकेमिस्ट एविएशन का ट्रेनिंग विमान लापता है. विमान में इंस्ट्रक्टर और एक ट्रेनी पायलट सवार थे, जिनका पता नहीं चल पाया है.

Jamshedpur Plane Missing News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार ( 20 अगस्त) को एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दो सीट वाला एक प्रशिक्षण विमान (Training aircraft) लापता हो गया, जिसके बाद उसका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 'अलकेमिस्ट एविएशन' के एक इंस्ट्रक्टर और एक ट्रेनी पायलट ने फ्लाइट 'सेसना 152' में दोपहर करीब 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी.

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि विमान को आखिरी बार सरायकेला-खरसावां जिले के निमडीह के पास देखा गया था. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के प्रशासन, पुलिस और वन विभाग विमान की तलाश कर रहे हैं. अनन्य मित्तल ने बताया कि निमडीह के आस पास के इलाकों के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी तलाशी ली जा रही है.

विमान के क्रैश होने की आशंका
अधिकारियों ने बताया कि रात में स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने चांडिल बांध में विमान का मलबा देखा है, जिसके बाद तलाशी अभियान को बांध तक बढ़ा दिया गया. सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि अभी तक कुछ भी ठोस सबूत नहीं मिला है, लेकिन बांध में तलाशी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं. बता दें इंस्ट्रक्टर कैप्टन जीत सतारु हैं, जो पटना के रहने वाले हैं. उनके साथ ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता आदित्यपुर इच्छापुर बस्ती के रहने वाले हैं. वहीं अलकेमिस्ट विमान के पदाधिकारी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं. सिर्फ उनको यह जानकारी दी गयी है कि अभी पता किया जा रहा है. विमान कहां लापता हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

ये भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोले, 'चंपई सोरेन के सोशल मीडिया पर किसी और ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
रांची प्रोटेस्ट में बवाल, विधानसभा मार्च के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही
रांची प्रोटेस्ट में बवाल, विधानसभा मार्च के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget