एक्सप्लोरर

Jamshedpur News: बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस को दिया चैलेंज, कहा- 'हिम्मत है तो सूचना देकर आएं पुतला फूंकने'

Jharkhand Politics: बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी नेता 9:30 बजे सुबह ऑफिस के सामने पुतला फूंक कर चले गए, जबकि जमशेदपुर बीजेपी ऑफिस सुबह 10:00 बजे के बाद खुलता है.

Jharkhand News: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सदस्यता रद्द होने को लेकर कांग्रेस देश के अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. वहीं इस मुद्दे को लेकर जमशेदपुर में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हो गई. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि चंद कांग्रेसी नेता ऐसे हैं जिन्हें गली मोहल्ले के लोग पहचानते नहीं हैं.

बिना पूर्व सूचना के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ऑफिस के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर चले जाते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता 9:30 बजे सुबह ऑफिस के सामने पुतला फूंक कर चले गए, जबकि जमशेदपुर बीजेपी ऑफिस सुबह 10:00 बजे के बाद खुलता है और पद अधिकारी 11:00 बजे तक पहुंचते हैं. 

पुतला फूंकने को लेकर बीजेपी में नाराजगी

जमशेदपुर बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा कि 25 तारीख को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कोल्हान मंडलीय बैठक था. ऐसे में कांग्रेसियों ने पुतला फूंककर कारयता वाली हरकत की है. इससे पहले जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण ऑफिस के सामने 5 महिलाओं को आगे करके इसी तरह का धरना प्रदर्शन और हंगामा किया था. गुंजन यादव ने कहा "कांग्रेसियों अगर तुम में हिम्मत है तो पूर्व सूचना के साथ आओ पूरे सम्मान के साथ तुम्हारा स्वागत किया जाएगा".

गुंजन यादव ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को भी चुनौती दी कि ऐसे कांग्रेसी नेताओं को रोकें, नहीं तो बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस के कार्यालय तिलक पुस्तकालय में पहुंचकर बीजेपी के कार्यकर्ता चुनौती देंगे.

बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी को सजा दिए जाने पर विरोध जताते हुए कांग्रेस विधायकों ने झारखंड विधानसभा में हंगामा किया था. कांग्रेस विधायकों ने सदन में आसन के निकट जमकर नारेबाजी की थी. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो ने विधायकों से अपनी सीटों पर लौटने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया था.  विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.  इसके बाद दोपहर करीब 12.35 बजे सदन की बैठक फिर से शुरू हुई थी, लेकिन कांग्रेस विधायकों के हंगामे के कारण सिर्फ दस मिनट बाद इसे फिर से दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: ऐतिहासिक धरोहर पर असामाजिक तत्वों ने जमाया कब्जा, उर्दू लाइब्रेरी को बनाया कपड़े का गोदाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget