एक्सप्लोरर

पहलगाम में ITBP की बस खाई में गिरी, 8 जवान शहीद, झारखंड के इन नेताओं ने जताया दुख 

Ranchi News: पहलगाम में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ITBP के  8 जवानों के शहीद होने की खबर है जबकि, 27 जवानों की हालत गंभीर है. हादसे पर झारखंड बीजेपी के नेताओं ने दुख जताया है.  

ITBP Bus Accident in Pahalgam Jammu & Kashmir: जम्मू और कश्मीर (Jammu & Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है. यहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को ले जा रही अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई है. सड़क हादसे में आईटीबीपी के 8 जवानों के शहीद होने की खबर है जबकि, 27 जवानों की हालत गंभीर है. आईटीबीपी के जवानों को अमरनाथ यात्रा (Amarnaath Yatra) में तैनात किया गया था. बस 39 जवानों को लेकर जा रही थी, जिसमें ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान शामिल थे. बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने जाने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. पहलगाम में हुए हादसे पर झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दुख जताया है. 

बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख 
बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने ट्वीट कर कहा कि, ''कश्मीर के पहलगाम में ITBP के जवानों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने व कुछ जवानों के शहीद होने की दुःखद खबर आ रही है. मैं ईश्वर से घायल जवानों की कुशलता की कामना करता हूं.''

रघुवर दास ने जताया दुख 
हादसे पर रघुवर दास (Raghubar Das) ने ट्वीट कर कहा कि, ''कश्मीर के पहलगाम में ITBP जवानों की एक बस के खाई में गिरने की अत्यंत दुखद सूचना है. इस हादसे में वीरगति प्राप्त जवानों की आत्मा की शांति की प्रार्थना और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

27 जवानों की हालत गंभीर
घटना मंगलवार करीब 11 बजे की है. घायल जवानों को अनंतनाग में स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है. अनंतनाग के GMC अस्पताल में घायल जवानों का इलाज करने वाले डॉ सैयद तारिक ने बताया कि अभी करीब 30 घायल आए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

ITBP Bus Accident: पहलगाम में ITBP की बस खाई में गिरी, 8 जवान शहीद, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख 

दिल का दौरा पड़ने से BCCI के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget