एक्सप्लोरर

Jharkhand: संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर दिया बयान तो भड़के इरफान अंसारी, 'हिम्मत है तो झारखंड आकर...'

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी पर बोलने से पहले संबित पात्रा बार-बार सोचो-समझो, तोलो, फिर बोलो, नहीं तो अच्छा नहीं होगा.

Irfan Ansari On BJP: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘पॉलिटिकली अनफिट’ बताने वाले बीजेपी के सांसद संबित पात्रा के बयान का कड़ा विरोध करते हुए उन्हें चेतावनी दी है. उन्होंने बीजेपी सांसद संबित पात्रा को ही अनफिट करार दिया. उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी के बारे में अनाप-शनाप बोला तो अच्छा नहीं होगा.

झारखंड विधानसभा परिसर में शुक्रवार (21 मार्च) को मीडिया से बात करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “संबित पात्रा खुद अनफिट हैं. एज हेल्थ मिनिस्टर मैं यह बता रहा हूं. ही इज अनफिट. राहुल गांधी पर बोलने से पहले संबित पात्रा बार-बार सोचो-समझो, तोलो, फिर बोलो, नहीं तो अच्छा नहीं होगा.”

राहुल गांधी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकता- इरफान

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी जी हमारे आन, बान और शान हैं. उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकता. वह हैं, तभी हम लोग जीतकर आए हैं, हम लोग मंत्री बने हैं. लोग उनको प्यार करते हैं. लोग उनको मानते हैं. उन्हें सम्मान देते हैं. उनके बारे में आप अनाप-शनाप कैसे बोलेंगे.”

अंसारी ने संबित पात्रा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो वह झारखंड में आकर राहुल गांधी के बारे में एक शब्द भी बोलकर दिखाएं, फिर देख लें कि क्या होता है.

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने क्या कहा था?

बीजेपी के सांसद संबित पात्रा ने कर्नाटक विधानसभा में सरकारी ठेकों में चार फीसदी मुस्लिम आरक्षण लागू करने वाला बिल पास किए जाने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जोरदार जुबानी हमला किया था. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी पॉलिटिकली अयोग्य हैं, इसलिए वो तुष्टिकरण के माध्यम से अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं. आज 4 प्रतिशत से शुरू हुआ है, वो एक दिन 100 प्रतिशत तक करने की इनकी मंशा है.

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कहने पर सिद्धारमैया सरकार ने यह किया है. उन्होंने कहा कि केटीपीपी नाम का ये बिल तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है. वक्फ बोर्ड लैंड जिहाद था और ये कॉन्ट्रैक्ट जिहाद है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget