एक्सप्लोरर

Dumka: दुमका में लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना पर सियासत शुरू

Dumka Crime: झारखंड के दुमका में एक बार फिर से हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. यहां पर एक युवती को पेट्रोल डाल जिंदा जलाकर मार दिया गया.

Dumka News: झारखंड के दुमका (Dumka) में एक बार फिर से हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. यहां पर एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जला कर मार डाला है. अब इस मामले में भी सियासत भी शुरू हो चुकी है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

झारखंड सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की बात कही है. वहीं विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है. इस घटना को लेकर काफी संख्या में महिलाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध दर्ज किया. संताल परगना के DIG सुदर्शन मंडल ने कहा कि लोगों को अब जागरूक होने की जरूरत है.

बता दें कि दुमका मे एक बार फिर से पेट्रोल कांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. जरमुंडी के भालकी गांव में नानी घर में रहने वाली पीड़ित मारुति कुमारी को राजेश राऊत  नाम के एक सरफिरे प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया है. वह युवती आग की वजह से बुरी तरह से झुलस गई थी और फिर इलाज के दौरान युवती की मौत रांची रिम्स में हो गई. जानकारी के अनुसार रामगढ थाना क्षेत्र के महेशपुर का रहने वाले युवक राजेश राऊत और जरमुंडी के भालकी गांव में नानी के घर में रहने वाली पीड़ित मारुति कुमारी के बीच चार-पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

आरोपी लड़के की शादी इसी साल मार्च में हुई थी और इसके बावजूद वह युवती पर शादी करने का दवाब बना रहा था. वहीं युवती ने शादी से साफ इनकार कर दिया. इस बात से गुस्साएं आरोपी ने आधी रात में मारुति को आवाज दी और फिर उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर लाइटर से आग लगा दी. जिससे लड़की बुरी तरह जल गई और फिर आनन फानन में परिजन उसे दुमका फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए. जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स में रेफर कर दिया था. जहा मारुति की इलाज के दौरान मौत हो गई. 

इधर मौत के बाद ग्रामीण महिलाओ में काफी रोष देखा जा रहा है और मंत्री बादल पत्रलेख को खरी खोटी सुनाई. इसके अलावा बीजेपी के पूर्व मंत्री लोइस मरांडी ने हेमंत सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. वहीं सत्ता पक्ष ने कार्रवाई की बात कहकर इस मौत की घडी में राजनीती नहीं करने की बात कह पीड़ित के साथ संवेदना व्यक्त करने करने को कहा.

Lohardaga Rape: 50 साल की महिला से गैंगरेप के आरोप में पुलिस के 2 जवान गिरफ्तार, DGP ने SP से मांगी रिपोर्ट

Jharkhand में एक हफ्ते के भीतर मॉब लिंचिंग की दूसरी वारदात, बोकारो से सामने आई दिलदहला देने वाली घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget