एक्सप्लोरर

चंपाई सोरेन की JMM में होगी वापसी? CM हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने दिया ऐसा बयान

Champai Soren News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने कहा कि चंपाई सोरेन हमारे गार्जियन थे और हैं. दुख है कि वो दूसरे दल में हैं.

विधानसभा चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद झारखंड का सियासी पारा हाई है. इस बीच सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने ऐसा बयान दे दिया जिसकी चर्चा सियासी गलियारे में होने लगी है. उन्होंने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को लेकर कहा कि उम्मीद है कि वो जल्द वापस आएंगे. उन्होंने कहा कि दुख है कि वो (चंपाई सोरेन) दूसरे दल में हैं.

चंपाई सोरेन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "वो हमारे गार्जियन थे. अभी भी हैं. दुख तो जरूर है कि वो दूसरे दल में हैं. उम्मीद करते हैं कि जल्द ही वो घर को वापस लौटेंगे."

बसंत सोरेन का ये बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी चंपाई सोरेन को टिकट दे चुकी है. सरायकेला विधानसभा सीट से उन्हें बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. अगस्त में जेएमएम से इस्तीफा देते हुए वो बीजेपी में शामिल हो गए थे. उनका दावा है कि इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. 

हेमंत सोरेन के भाई ने बीजेपी से जेएमएम में शामिल हुईं लुईस मरांडी पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "वो कल विपक्ष में थीं, आज साथ में हैं. एक दूसरे की कोई ज्यादती दुश्मनी तो है नहीं. जिसको जहां अच्छा लगा उसके साथ हो लिए. वो जिस पार्टी में थीं उसके सिद्धांत उनको पसंद नहीं आए और आज वो हमारे साथ हैं."

बता दें कि अभी तक जेएमएम ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. बसंत सोरेन दुमका से विधायक हैं और जेएमएम के यूथ विंग के अध्यक्ष हैं. उन्हें विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट मिलना तय माना जा रहा है. सीएम हेमंत सोरेन और उनके भाई के अलावा कल्पना सोरेन भी राजनीति में हैं. गांडेय सीट से वो विधायक हैं.

झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं जहां पर दो चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी. नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

Jharkhand Congress List: झारखंड में कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कई दिग्गजों को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget