एक्सप्लोरर

क्या कल्पना सोरेन बनेंगी मंत्री? मिले ये संकेत, थोड़ी देर में होगा हेमंत सोरेन का शपथ

Kalpana Soren News: हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सक्रिय राजनीति में आईं हैं. उन्होंने हाल ही में गांडेय विधानसभा सीट से उप-चुनाव में जीत दर्ज की है.

Kalpana Soren News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज (4 जुलाई) शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले झारखंड की राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि उनकी सरकार में कौन-कौन मंत्री बनेगा. सबसे बड़ा सवाल हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को लेकर है. 

दरअसल, कल्पना सोरेन पति हेमंत सोरेन के जेल में रहते हुए पार्टी का कामकाज देख रहीं थीं. इसी दौरान लोकसभा चुनाव के साथ झारखंड की गांडेय सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की. ये उनका पहला चुनाव था. अब उनके मंत्री बनाए जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही है.

राजभवन में साथ दिखीं कल्पना सोरेन

इन अटकलों को तब और हवा मिली जब आज गठबंधन के नेताओं के साथ हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे. इस दौरान उनके साथ कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. हेमंत सोरेन की अगुवाई में राजभवन गए शिष्टमंडल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता सत्यानंद भोक्ता, सीपीआईएम(एल) विधायक विनोद सिंह शामिल रहे.

शपथ की तारीख आने के बाद कल्पना सोरेन ने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट कर कहा, ''लोकतंत्र की अंततः जीत हुई. 31 जनवरी 2024 से शुरू हुई अन्याय को अब सही मायनों में न्याय मिलने की शुरुआत हुई है. जय झारखंड.''

कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. तब कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की अटकलें लगाए जाने लगी थी. हालांकि परिवार में इसके विरोध में स्वर उठने लगे. भाभी सीता सोरेन ने नाराजगी जताई. बाद में सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गईं.

हेमंत सोरेन ने ईडी की हिरासत में ही राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था और सीएम पद की कमान चंपई सोरेन को दे दी. चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन के लिए 3 जुलाई को इस्तीफा दे दिया. अब फिर हेमंत सोरेन सीएम बनने जा रहे हैं.

Hathras Stampede: बाबा नारायण हरि पर भड़के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, 'जूता पहनकर...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget