एक्सप्लोरर

कल्पना सोरेन का झारखंड का मुख्यमंत्री बनना तय? हेमंत सोरेन ने कांग्रेस-RJD के सामने साफ कर दिया रुख

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के बीच उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सीएम पद के लिए उछल रहा है. हेमंत सोरेन ने भी विधायक दल की बैठक में कल्पना का नाम आगे किया.

Kalpana Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ जारी है. अटकलें है कि ईडी की टीम उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा.

इस बीच सूत्रों ने बताया कि सीएम पद के लिए हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन का नाम सहयोगियों (कांग्रेस और आरजेडी) को बता दिया है. सूत्रों के मुताबिक, सहयोगियों की नाम पर सहमति है.

इससे पहले मंगलवार को सोरेन रांची में अपने आधिकारिक आवास पहुंचे. यहां विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. वह विधायक नहीं हैं. इसके बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी.

विधायक दल की बैठक में क्या हुआ?

बैठक में विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार के प्रति एकजुटता व्यक्त की और उन्होंने एक समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर भी किए, हालांकि इसमें किसी का नाम नहीं था.

हालांकि, बैठक में मुख्यमंत्री के बड़े भाई दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी और JMM की विधायक सीता सोरेन के उपस्थित नहीं होने को लेकर काफी चर्चा रही. सीता सोरेन विधानसभा में जामा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं. 

एक विधायक ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा, ‘‘परिवार के भीतर सत्ता को लेकर खींचतान स्पष्ट है, लेकिन सरकार के लिए किसी भी खतरे के मुद्दे पर वे सभी एकजुट हैं. मुख्यमंत्री के भाई और विधायक बासन सोरेन ने भी अपने पक्ष में बात कही है.’’

ईडी की टीम करीब डेढ़ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची और उनसे पूछताछ शुरू की. इससे पहले उनसे 20 जनवरी को ईडी ने उनके आवास पर पूछताछ की थी. इसके बाद फिर उन्हें समन जारी किया गया.  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने जारी किया पांचवां समन, आबकारी नीति से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget