एक्सप्लोरर

आज ही सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन बोलीं- 'सही मायनों में...'

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन आज ही झारखंड के 13 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. शपथ की तारीख सामने आने के बाद सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र विरोधी साजिश के अंत की शुरुआत हो गई है.

Hemant Soren Oath: झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. राजभवन के अधिकारियों ने गुरुवार (4 जुलाई) को इसकी जानकारी दी. सोरेन आज ही राज्य के 13 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह शाम के करीब 5 बजे राजभवन में होगा. इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेतृत्व में फेरबदल अहम माना जा रहा है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इससे पहले जेएमएम के नेता ने दावा किया था कि हेमंत सोरेन सात जुलाई को सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ की तारीख आने के बाद हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, ''हर अन्याय को पता है कि एक दिन उसे न्याय परास्त करेगा. जय झारखंड.''

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ''महामहिम राज्यपाल महोदय का धन्यवाद. विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साज़िश के अंत की शुरुआत हो गई है. सत्यमेव जयते.''

क्या बोलीं कल्पना सोरेन?

वहीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, ''लोकतंत्र की अंततः जीत हुई. 31 जनवरी 2024 से शुरू हुई अन्याय को अब सही मायनों में न्याय मिलने की शुरुआत हुई है. जय झारखंड.''

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. उन्होंने ईडी की हिरासत में ही सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और इस पद की कमान चंपई सोरेन को सौंप दी. झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 28 जून को जमानत दी थी. जमानत पर बाहर आने के बाद से ही सोरेन के फिर से मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई जाने लगी.

इस बीच बुधवार (3 जुलाई) को इंडिया गठबंधन के विधायकों और नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन अन्य नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे. चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया.

हिमंत बिस्वा सरमा का निशाना

चुनाव से पहले चंपई सोरेन के इस्तीफे को विपक्षी बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया है. झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा, ''मुख्यमंत्री के पद से गरिमा के साथ एक विदाई. चंपई सोरेन आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.''

वहीं गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ''झारखंड में चंपई सोरेन युग समाप्त, परिवारवादी पार्टी में परिवार के बाहर के लोगों का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है. काश आंदोलनकारी मुख्यमंत्री बिरसा भगवान से प्रेरित होकर भ्रष्टाचारी हेमंत सोरेन जी के खिलाफ खड़े हो पाते?''

झारखंड HC ने 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को किया बरी, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget