एक्सप्लोरर

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दिया ये खास गिफ्ट

Hemant Soren Meets PM Modi: रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी को शॉल भेंट किया. इस दौरान दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आए.

Hemant Soren Meets PM Narendra Modi: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी के बीच रांची में एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान गिले शिकवे को पीछे छोड़ते हुए दोनों नेता गर्मजोशी से मिले और एक दूसरे का स्वागत किया. सीएम सोरेन ने पीएम मोदी को शॉल भेंट और बुद्ध की मूर्ति उपहार के तौर पर दिए. इस दौरान दोनों नेता हंसते नजर आए.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट की. उन्होंने X पर लिखा, ''देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से रांची एयरपोर्ट पर मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया.

रांची एयरपोर्ट पर सीएम सोरेन की PM मोदी से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन मौसम खराब होने की वजह से परमिशन नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी देर तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. इससे पहले राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की.

'परिवर्तन महारैली' से पीएम मोदी का JMM पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (15 ) को झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन सरकार पर वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप मढ़ा. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से आने वाले घुसपैठिए झारखंड के लिए बड़ा खतरा हैं क्योंकि उनकी वजह से राज्य के संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्रों की जनसांख्यिकी बदल रही है.

पीएम मोदी ने गोपाल मैदान में बीजेपी की 'परिवर्तन महारैली' को संबोधित करते हुए कहा, 'बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्रों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं. इन इलाकों की जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है. आदिवासियों की संख्या घट रही है. घुसपैठिए जमीन हड़प रहे हैं, राज्य की बेटियों पर अत्याचार कर रहे हैं. हर झारखंडवासी असुरक्षित महसूस कर रहा है.''

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: 'हमारी सरकार बनने पर...', झारखंड में अवैध घुसपैठ पर हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget