एक्सप्लोरर

'रेल मंत्रालय भले बड़े दावे करता है लेकिन...', ट्रेन हादसों पर मोदी सरकार को CM सोरेन की नसीहत

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रेल मंत्रालय भले बड़े दावे करता है, लेकिन उसकी हकीकत आज सबके सामने है. इसकी सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है.

Hemant Soren On Train Accident: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्रेन हादसों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर टिप्पणी की है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियों के पटरी से उतरने और दूसरी लाइन पर जाने को लेकर मोदी सरकार को घेरा है.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "केंद्र सरकार लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं पर ध्यान दे. रेल आम भारतीयों के सफर का साधन है, इसकी सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है.''

उन्होंने आगे कहा, ''रेल मंत्रालय भले बड़े दावे करता है, लेकिन उसकी हकीकत आज सबके सामने है. इसके पहले सोरेन ने झारखंड के चक्रधरपुर में बीते हफ्ते हुए ट्रेन हादसे को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की थी. उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि पटरी पर दौड़ने वाली ट्रेनों का बेपटरी होना चिंता का विषय है.''

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा था कि ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और लोगों के जानमाल का नुकसान हो रहा है. उन्होंने आगे कहा था कि रेलवे को देश के मिडिल क्लास, गरीबों, मजदूरों और आम नागरिकों के लिए लाइफ लाइन के रूप में देखा जाता रहा है. देश के एक से दूसरे कोने तक की आवागमन का यह मजबूत जरिया था, लेकिन यह सिस्टम बेहतर होने के बजाय लगातार टूटता-बिखरता दिख रहा है.

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने 2 अगस्त को विधानसभा को संबोधित करते हुए अर्थव्यवस्था के मसले पर केंद्र सरकार को घेरा था. इस दौरान उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश की अर्थव्यवस्था पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी बदतर बनाने पर तुली हुई है. 

उन्होंने बीजेपी पर धर्म के आधार पर लोगों को बांटने और वोट बैंक की राजनीति करने के भी गंभीर आरोप लगाए. सीएम सोरेन ने कहा था कि देश बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है. बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से अर्थव्यवस्था खतरे में है.

ये भी पढ़ें:

Saryu Roy: 'मेरे विचार वही, जो...', झारखंड में JDU में शामिल हुए सरयू राय का BJP को लेकर बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget