एक्सप्लोरर

Jharkhand Doctors Strike: झारखंड के अस्पतालों में डॉक्टर्स की सांकेतिक हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

Doctors Strike in Jharkhand: डॉक्टरों पर बढ़ रहे हमले की घटनाओं के विरोध में बुधवार को झारखंड के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों ने सांकेतिक हड़ताल किया जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं.

Jharkhand News:  झारखंड के निजी और सरकारी अस्पतालों में बुधवार (1 मार्च) को स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं, क्योंकि राज्य में डॉक्टरों पर बार-बार हो रहे हमलों के विरोध में बड़ी संख्या में पंजीकृत डॉक्टरों ने सेवाओं का सांकेतिक बहिष्कार किया. झारखंड हेल्थ सर्विस एसोसिएशन (JHSA) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के झारखंड चैप्टर ने संयुक्त रूप से बहिष्कार का आह्वान किया है, इन संगठनों ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को विरोध के दायरे से बाहर रखा गया है.

रांची के आर्थोपेडिक सर्जन आंचल कुमार के आवास पर हुआ था हमला

एसोसिएशनों ने मांग की है कि राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए और डॉक्टरों की अधिक सुरक्षा के लिए क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में जल्द से जल्द संशोधन किया जाए. सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने रांची के प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन आंचल कुमार के आवास पर हमला किया था. उसी के खिलाफ ये विरोध प्रदर्शन किया गया. झारखंड की राजधानी शहर के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) के सदर अस्पताल और आउट डोर पेशेंट विभाग (ओपीडी) में इसकी वजह से दिन में सन्नाटा पसरा रहा.

सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं रहीं अप्रभावित 

रांची के सदर अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक अजीत कुमार ने कहा, “वे (डॉक्टर) ड्यूटी पर थे लेकिन अस्पताल में ओपीडी, लैब और अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रभावित थीं. हालांकि, सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं अप्रभावित रहीं. रिम्स में, शिक्षक संघ और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रति वफादार शिक्षक और डॉक्टर ड्यूटी से दूर रहे, जिसके कारण ओपीडी पूरे दिन बंद रहा.हालांकि, उन्होंने दावा किया कि डॉक्टरों ने इनडोर और आपातकालीन ड्यूटी में भाग लिया ताकि किसी मरीज को परेशानी न हो.

डॉक्टरों ने विरोध दर्ज कराने के लिए निकाली रैली 

जमशेदपुर में, महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिक्षकों, सदर अस्पताल के डॉक्टरों , चिकित्सा अधिकारियों और  निजी क्लीनिकों और नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली. धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने ओपीडी ड्यूटी का बहिष्कार किया लेकिन इमरजेंसी विभाग में मरीजों को देखा. आईएमए के राज्य समन्वयक अजय कुमार सिंह ने दावा किया कि राज्य के छह मेडिकल कॉलेजों सहित निजी क्लीनिकों, नर्सिंग होम, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों के लगभग 14 हजार पंजीकृत डॉक्टरों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और काम का बहिष्कार किया.

दो महीने में सात डॉक्टरों के साथ मारपीट हुई या उन्हें अपमानित किया गया

जेएचएसए के सचिव ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. विडंबना यह है कि इस मुद्दे पर न तो राज्यपाल और न ही किसी स्वास्थ्य अधिकारी ने डॉक्टरों के निकायों से संपर्क किया. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के गढ़वा, हजारीबाग, लोहरदगा और रांची जैसे विभिन्न जिलों में पिछले दो महीनों में सात डॉक्टरों के साथ मारपीट हुई या उनका अपमान किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप साही ने दिन के दौरान विधानसभा में डॉक्टरों के विरोध का मामला उठाया और कहा कि सरकार को उनके मुद्दों को हल करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए.

मंत्री ने डॉक्टरों के साथ बातकर चिंता का समाधान करने की बात कही

सरकार ने सदन में शाही का जवाब भले नहीं दिया, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बाहर संवाददाताओं से कहा कि सरकार डॉक्टरों से बात करेगी और उनकी चिंताओं का समाधान करेगी. रांची के सर्जन के साथ मारपीट पर गुप्ता ने कहा कि उन्होंने रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इसके पीछे का कारण पता करने और मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.

ये भी पढ़ें :- Jharkhand Budget 2023: अपनी ही सरकार के खिलाफ CM सोरेन के विधायक ने खोला मोर्चा, बहंगी लेकर पहुंचे विधानसभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget