एक्सप्लोरर

झारखंड के हजारीबाग में तनाव, मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान भिड़े दो समुदाय के लोग, जमकर पत्थरबाजी

Hazaribagh Violence: हजारीबाग के झुरझुरी गांव में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान 2 समुदायों के बीच झड़प, पत्थरबाजी और आगजनी की घटना सामने आई है. स्थिति अब नियंत्रण में है और पुलिस जांच कर रही है.

Hazaribagh Violence News: झारखंड में एक बार फिर दो समुदायों के बीच झड़प की खबर सामने आ रही है. राज्य के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा (Barkatha) क्षेत्र अंतर्गत झुरझुरी (Jhurjhuri) गांव में रविवार (13 अप्रैल) की रात समय तनाव फैल गया. ये तनाव तब शुरू हुआ, जब यज्ञ की समाप्ति पर निकाले जा रहे मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी की गई. घटना रात करीब 8 बजे मस्जिद के पास हुई, जब जुलूस गुजर रहा था.

बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अजीत कुमार बिमल ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद कुछ समय के लिए जीटी रोड पर जुलूस में शामिल लोगों ने रास्ता जाम कर दिया, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हालांकि, पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया.

जुलूस आयोजकों का दावा है कि इस पत्थरबाजी में कई महिलाएं घायल हुई हैं. घटना की जांच जारी है और पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.

अफवाह पर न दें ध्यान- हजारीबाग पुलिस
वहीं हजारीबाग पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “घटना में कोई फिलहाल हताहत नहीं हुआ है. स्थिति पूर्णत, नियंत्रण में है और आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. गलत जानकारी फैलाना असामाजिक तत्वों की चाल हो सकती है.”

दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी- पुलिस अधीक्षक
वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया, “एक धार्मिक यज्ञ चल रहा था, जिसमें मूर्ति विसर्जन का जुलूस निकाला जा रहा था. इसी दौरान मस्जिद के पास 2 समुदायों में झड़प हुई, पत्थरबाजी हुई और कुछ लोगों ने सूखे घास के ढेर में आग भी लगा दी. वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.”

गौरतलब है कि झारखंड में 26 मार्च को राम नवमी और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दौरान भी दो समूहों के बीच झड़प और पत्थरबाजी और झड़प की खबरें सामने आई थीं. पुलिस सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर भी निगरानी बनाए हुए है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
CM हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों को पारदर्शिता के साथ मिलेगा न्याय'
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget