एक्सप्लोरर

झारखंड के गिरिडीह में पानी की भारी किल्लत, गंदा पानी पीने को मजबूर लोग, बोले- कोई नहीं कर रहा सुनवाई

Giridih Water Crisis: स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोग शहर में रहते हैं, लेकिन हमारी स्थिति गांव से भी खराब है. पिछले चार-पांच वर्षों से मोहल्ले के लोग पानी की समस्या से झूझ रहें है.

Giridih Water Crisis: झारखंड के गिरिडीह में पानी की भारी किल्लत देखने को मिली है. शहर के नगर निगम वार्ड 15 करबला रोड हरिजन टोला के 50 से अधिक परिवार के लोग इन दिनों भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंदे के लिए तरह रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि लोगों को नदी से गंदा पानी निकालकर पीना पड़ रहा है.

इस मोहल्ले में नगर निगम के द्वारा घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप तो जरूर बिछाया गया है, लेकिन लोगों ने इन पाइपों से कभी पानी निकलते हुए नहीं देखा है. ऐसे में इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या से त्रस्त लोगों के लिए एक मात्र सहारा नदी बचा हुआ है जंहा से लोग चुंआ खोद कर पानी लाने के लिए मजबूर है. लेकिन अब गर्मी इतनी भयावह हो गयी है की नदी भी पूरी तरह से सूख चुका है. ऐसे में अब यंहा के लोगों के लिए पानी की यह समस्या सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है. 

कई बार आवेदन पर भी नहीं सुन रहा निगम
हालांकि लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम को कई बार लिखित आवेदन दिया है, लेकिन आज तक इनकी समस्या को न तो किसी ने गंभीरता से लिया है ओर न ही इन्हें पानी मिल पा रहा है, ऐसे में अब लोग आंदोलन करने की तैयारी में हैं.

'गांव से भी ज्यादा खराब हालात'
वहीं वार्ड के लोगों ने बताया की कहने को तो हम लोग शहर में रहते हैं, लेकिन हमारी स्थिति गांव से भी खराब है. पिछले चार-पांच वर्षों से  मोहल्ले के लोग पानी की समस्या से झूझ रहें है, लेकिन आज तक इस समस्या का समधान नही हुआ है, नगर निगम के द्वारा पेयजलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइन तो बिछा दिया गया है, लेकिन आज तक लोगों ने इन पाइप से पानी निकलते हुए नहीं देखा है.

'नदी का गंदा पानी लेने को मजबूर'
ग्रामीणों का कहना है की किसी तरह नदी से गंदा पानी लाकर खाना बनाने से लेकर अन्य काम करते हैं. पानी नहीं रहने के कारण बच्चों ओर महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है. नदी से गंदा पानी इस्तेमाल करने से सेहत खराब होने का भी खतरा बना रहता हैं, लेकिन करें तो करें क्या, और कोई दूसरा रास्ता नहीं है.

'पास के मोहल्ले से लाना पड़ता है पानी'
इस मोहल्ले में पानी की समस्या इतनी बड़ी समस्या है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की यंहा के लोग पास वाले मोहल्ले के घरों में जाकर पानी मांगने पर मजबूर हैं. हर दिन दो-चार डब्बा पानी लाना बहुत होता है, क्योंकि पास के मोहल्ले में किसी अच्छे व्यक्ति के घर में सुबह ओर शाम के वक्त अगर मोटर चलाया जाता है तो हमलोग उनके घर जाकर पानी भरकर लाते हैं, लेकिन वंहा हम जैसे कई लोग नंबर लगाकर पहले से पानी लेने के लिए घंटों खड़े रहते हैं, ऐसे में इन सब के बीच किसी तरह कड़ी मशक्कत करने के बाद पानी नसीब होता है.
 
'पानी नहीं लेकिन हर महीने आता है पानी का बिल'
मोहल्ले के लोगों का कहना है की यंहा के लोगों को कभी पानी मिलता नहीं है, लेकिन नगर निगम हर महीने पानी का बिल जरूर भेज देते हैं, ऐसे में अब लोगों का निगम के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग आंदोलन करने की तैयारी में जुट गए हैं. लोगों का कहना है की जब - तक निगम पानी नहीं देगा तब, तक कोई भी व्यक्ति पानी का बिल जमा नहीं करेगा.

(पंचानंद की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget