एक्सप्लोरर

गिरिडीह नगर निगम की खुली पोल, बारिश के बीच घरों में घुसा नाली का पानी, खाने-पीने का सामान भी बर्बाद

Giridih News: गिरिडीह में लगातार बारिश से जल-जमाव हो गया है, जिससे नगर निगम की लापरवाही उजागर हुई है. भंडारीडीह में नाले का पानी कई घरों में घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है. जगह-जगह जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 भंडारीडीह 28 नंबर से ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने फिर से गिरिडीह नगर निगम की पोल खोल दी है. 

दरअसल, 28 नंबर भंडारीडीह में आधा दर्जन से अधिक घरों में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश के बाद नाले के पानी घरों में घुस गया है. घरों में नाली का पानी पहले तो लोगों के मुख्य द्वार तक ही घुसा था, लेकिन अब लोगों के कमरों तक नाले का पानी घुस गया है.

नाली का पानी घरों में घुसने के बाद न सिर्फ लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, क्योंकि घरों में नाली का पानी घुसने के बाद करीब आधा दर्जन लोगों के घरों का सारा सामान पूरी तरह से भीग चुका है.

इस कारण बढ़ गई मुसीबत
इतना ही नहीं, बच्चों के कॉपी-किताब तक भीग चुके हैं. लोगों के लिए खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है. खाने का सारा सामान भीग गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन लोगों ने नगर निगम से पहले भी कई बार इलाके की नालियों की सफाई कराने की मांग की थी, लेकिन इस शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया. यही कारण है कि लोगों की मुसीबत बढ़ गई है.

जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी 
बारिश ने गिरिडीह नगर निगम की तैयारियों को साफ दिखा दिया है. लगातार हो रही बारिश ने क्षेत्रों में जलजमाव कर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जिले के वार्ड नंबर 18 भंडारीडीह और 28 नंबर में कई घरों में पानी घुस गया है. भंडारीडीह में पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश के कारण नाले का पानी घरों में फैल गया है. पहले तो पानी मुख्य द्वार तक पहुंच रहा था, अब तो घर के अंदर भी घुस गया है.

गिरिडीह से पंचानंद राय की रिपोर्ट.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget