एक्सप्लोरर

Jharkhand Crime News: गढ़वा में झामुमो नेता की मस्जिद जाते समय गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव का महौल

झारखंड में झामुमो नेता अयूब मंसूरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों को आशंका है कि हाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान प्रतिद्वंद्विता से उपजी दुश्मनी में उनकी हत्या की गई है.

Jharkhand News:  झारखंड के गढ़वा (Garhwa) जिला मुख्यालय से सटे चिनिया प्रखंड में अपराधियों ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अयूब मंसूरी की गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार रात को हुई इस वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है.

झारखंड सरकार के मंत्री और गढ़वा के विधायक मिथिलेश ठाकुर ने अयूब मंसूरी की हत्या पर दुख जताते हुए पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है. बताया गया कि अयूब मंसीरी चिनियां प्रखंड मुख्यालय स्थित मस्जिद की ओर जा रहे थे, तभी घात लगाये बैठे लोगों ने उनपर फायरिंग की.

पंचायत चुनाव की दुश्मनी
अयूब मंसूरी को दो गोलियां लगीं. फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो अयूब मंसूरी खून से लथपथ जमीन पर गिरे पाये गये. उन्हें गढ़वा सदर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अयूब मंसूरी चिनिया पंचायत की मुखिया सबेरा बीवी के पति और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सेंट्रल कमेटी के मेंबर थे. परिजनों को आशंका है कि हाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान प्रतिद्वंद्विता से उपजी दुश्मनी में उनकी हत्या की गई है. हालांकि, इस संबंध में अब तक किसी का नाम सामने नहीं आया है.

झामुमो के कार्यकर्ताओं में आक्रोश
शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान हॉस्पिटल के बाहर झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक जमा रहे. लोग वारदात पर गहरा आक्रोश जता रहे हैं. गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने कहा कि गोली मारने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है. शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

दुमका में हुई थी हत्या
वहीं दुमका में भी 16 अक्टूबर को एक व्यक्ति की संदिग्ध रूप से हत्या करने की घटना सामने आई थी. बताया जा रहा था कि अज्ञात अपराधी ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा गांव की बताई जा रही थी. इस घटना स्थल के कुछ ही दूरी पर पुलिस गस्त लगा रही थी.  

ये भी पढ़ें-

Jharkhand: शिलान्यास कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा का नाम 'छोटे अक्षर' में देख बिफरी BJP, झामुमो MLA दशरथ गागराई से हाथापाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget