एक्सप्लोरर

Giridih News: पुलिस के बूट से कुचलकर चार दिन के नवजात की हुई मौत? CM सोरेन ने दिए जांच के आदेश

Giridih Police: इस घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्से का माहौल है. यह बच्चा आरोपी भूषण महतो का पोता था जिसे पकड़ने के लिए पुलिस उनके घर में घुसी थी. सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए.

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक नवजात शिशु के मौत की खबर सामने आई है. दरअसल उसकी मौत पुलिस छापेमारी के दौरान हुई. बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी के दौरान चार दिन के एक नवजात शिशु की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि नवजात की मौत एक पुलिसकर्मी के बूट के नीचे दबकर हुई. इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में जबर्दस्त गुस्सा है. इसकी खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने राज्य पुलिस मुख्यालय को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

पुलिस के बूट के नीचे आ गया बच्चा

यहा घटना गिरिडीह जिले के देवरी थाना अंतर्गत कोशोगोंदोदिघी गांव की है. बताया गया कि देवरी के थाना प्रभारी संगम पाठक की अगुवाई में एक पुलिस टीम बुधवार को अहले सुबह एक वारंटी भूषण पांडेय को गिरफ्तार करने उसके घर पर छापामारी करने पहुंची थी. दरवाजे पर दस्तक देने के बाद जब घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस की टीम किसी तरह जबरन अंदर दाखिल हुई. एक पुलिसकर्मी घर में रखे बिस्तर पर चढ़ गया. इसी दौरान उसके बूट से दबकर बिस्तर पर सोए चार दिन के नवजात की मौत हो गई. यह बच्चा आरोपी भूषण महतो का पोता था. मात्र चार दिन पहले उनकी बहू नेहा देवी ने इस बच्चे को जन्म दिया था.

ग्रामीणों में गुस्सा

पुलिस भूषण पांडेय को गिरफ्तार नहीं कर सकी और घटना के बाद पूरी टीम वहां से निकल गई. नवजात की मौत पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, इस घटना को लेकर पूरे ग्रामीण भी गुस्से में हैं. लोग पुलिस टीम के सभी सदस्यों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. घटना की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: बीजेपी विधायक ने विधानसभा के भीतर फाड़ डाला खुद का कुर्ता, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget