एक्सप्लोरर

Jharkhand: बीजेपी विधायक ने विधानसभा के भीतर फाड़ डाला खुद का कुर्ता, वीडियो हुआ वायरल

Hazaribagh Ram Navami News: हजारीबाग में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर सड़क से सदन तक जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी ने राज्य सरकार पर एक विशेष समुदाय को खुश करने का आरोप लगाया.

Jharkhand Ram Navami 2023: हजारीबाग की विश्व प्रसिद्ध रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संग्राम छिड़ गया. प्रशासन की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर रामनवमी महोत्सव के आयोजन से जुड़े तीन लोग पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं मंगलवार को हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ( Manish Jaiswal) ने इस मामले में सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अपना कुर्ता फाड़कर विरोध दर्ज कराया. बीजेपी विधायकों ने इस मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही के दौरान दोनों पालियों में हंगामा किया.

बीजेपी MLA ने बताया तालिबानी फरमान

विधायकों ने वेल में पहुंचकर जय श्रीराम के नारे लगाए. सदन में पहली पाली में बीजेपी विधायकों के प्रदर्शन के कारण स्पीकर को कार्यवाही रोकनी पड़ी. दूसरी पाली में भी जोरदार हंगामा हुआ. भोजनावकाश के बाद सदन में श्रम विभाग के अनुदान मांग पर कटौती प्रस्ताव के दौरान बीजेपी विधायक मनीष जयसवाल ने फिर से हजारीबाग में रामनवमी के आयोजन के दौरान लगाए गए कई तरह के प्रतिबंधों का मसला उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन तालिबानी फरमान जारी कर रहा है. एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. हजारीबाग में 104 साल पुरानी परंपरा है, लेकिन इसे रोकने की साजिश की जा रही है.

उन्होंने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये लोग मुसलमानों के नाम पर जीते हैं, मरते हैं. विधायक मनीष जायसवाल के भाषण के दौरान कांग्रेस विधायक इरफान और दीपिका पांडेय सिंह ने तालिबानी शब्द के प्रयोग पर हंगामा किया. इरफान अंसारी ने मनीष जयसवाल को रोकने की कोशिश की. दीपिका पांडे ने कहा कि सदन में तालिबानी कहकर मुस्लिमों का अपमान किया जा रहा है.

सदन के बाहर भी बीजेपी विधायकों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए सरकार और जिला प्रशासन पर सवाल खड़े किए. बोकारो के बीजेपी विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि हजारीबाग में जिला प्रशासन ने रामनवमी के आयोजन से जुड़े 5000 से भी ज्यादा लोगों पर केस किया है. यह सरकार हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही है. इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. धनबाद के बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग ही नहीं, धनबाद में भी जिला प्रशासन रामनवमी के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं दे रहा है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: 'क्या हजारीबाग अफगानिस्तान का हिस्सा है', रामनवमी पर डीजे पर रोक लगाने पर बोले BJP विधायक, कांग्रेस ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
पीएम आवास योजना से इस राज्य में मिल रहे 2.80 लाख नए घर, जानें कैसे करें अप्लाई?
पीएम आवास योजना से इस राज्य में मिल रहे 2.80 लाख नए घर, जानें कैसे करें अप्लाई?
12वीं के बाद ऐसे बन सकते हैं कमर्शियल पायलट, जानिए पूरा प्रोसेस और खर्च
12वीं के बाद ऐसे बन सकते हैं कमर्शियल पायलट, जानिए पूरा प्रोसेस और खर्च
Embed widget