एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड के इन 2 शहरों में शुरू होगी हवाई यात्रा, 2 कंपनियों को मिली उड़ान की अनुमति

Dumka News: झारखंड के दुमका और बोकारो से हवाई सेवा जल्द शुरू होने वाली है. ऐसे में लोगों की यात्रा और सुगम हो जाएगी. इसके लिए 2 कंपनियों को उड़ान की अनुमति दी गई है.

Jharkhand News:  झारखंड के लोगों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. बोकारो और दुमका में भी जल्द ही विमान सेवा की शुरुआत होने वाली है. रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर केएल अग्रवाल का कहना है कि विमान सेवा के लिए दो कंपनियों को अनुमति भी दे दी गई है. एलाइंस एयर और फ्लाईवीक वो कंपनियां है जिन्हें अनुमति दी गई है. केएल अग्रवाल ने कहा कि अभी उड़ान भरने के लिए डीजीसीए से लाइसेंस प्राप्त करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से किए जाने वाले कार्य लगभग 99.99 प्रतिशत पूरा हो चुके है. 

2023 में हो जाएगी विमान सेवा की शुरुआत
डायरेक्टर केएल अग्रवाल का कहना है कि साल 2023 के अंदर ही ना केवल दुमका बल्कि बोकारों में भी विमान सेवा की शुरुआत हो जाएगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी इसके लिए पूरी तरह प्रयास कर रही है. इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से भी निर्देश दिए गए है. बोकारो से विमान सेवा प्रारंभ शुरू करने को लेकर कोलकाता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की एक उच्चस्तरीय टीम भी 16 जून को बोकारो पहुंचने वाली है. ये टीम बोकारो एयरपोर्ट का दौरा कर सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार करने वाली है. 12 जून को झारखंड के मंत्री आलमगिर आलम की तरफ से इस संबंध में एक बैठक भी की गई थी.

हर महीने होगी मॉनिटरिंग मीटिंग
बोकारों और दुमका एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान भरने में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए एयरपोर्ट को लेकर चल रहे काम की मॉनिटरिंग के लिए हर महीने बैठक की जाएगी. आपको बता दें कि पर्यटन और राजनीति के लिए दुमका एक महत्वपूर्ण शहर माना जाता है ऐसे में यहां से हवाई सेवा की शुरुआत होने से यात्रियों को काफी फायदा होने वाला है. दुमका में बाबा बासुकीनाथ धाम भी है. वहीं बोकारो इस्पात उद्योग के लिए विख्यात भी है.  

यह भी पढ़ें: Jharkhand: भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के खिलाफ CBI जांच की मांग, अब 26 जुलाई को सुनवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget