एक्सप्लोरर

Jharkhand Crime: पश्चिम बंगाल से भारी मात्रा में झारखंड लाया जा रहा था विस्फोटक, पुलिस ने एक युवक को पकड़ा

झारखंड के पाकुड़ जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक को पुलिस ने जब्त किया है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है. छानबीन के दौरान 200 पीस जिलेटीन व 100 पीस डेटोनेटर बरामद हुआ है.

Jharkhand Crime:  झारखंड (Jharkhand) जिले  की पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यहां पुलिस ने एक युवक को भारी  मात्रा में विस्फोटक पदार्थ के साथ पकड़ा है.  पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान मोटरसाइकिल पर अवैध तरीके से ले जा रहे भारी मात्रा में विस्फोटक को जब्त किया है.  जब्त विस्फोटक में 200 पीस जिलेटीन तथा 100 पीस डेटोनेटर शामिल है. पुलिस ने मौके पर ही  मोटरसाइकिल चालक युवक को भी पकड़ लिया है.

 एक्का इंस्पेक्टर प्रभु सहाय ने बताया कि महेशपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी  कि थाना क्षेत्र के कालूपाड़ा गांव के समीप मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से विस्फोटक ले जाया जा रहा है. इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने गुरुवार को जेएसआई पुनीत गौतम, आनंद पंडित तथा सशस्त्र बल के साथ मिलकर जब  कालूपाड़ा गांव के समीप छापेमारी की तो मोटरसाइकिल पर लदा अवैध विस्फोटक उनके हाथ लगा. पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक युवक भागने लगा.  लेकिन  पुलिस ने उसे मौके पर ही  पकड़ लिया. युवक मोटरसाइकिल लेकर बंगाल से महेशपुर की ओर आ रहा था.

200 पीस जिलेटीन व 100 पीस डेटोनेटर हुआ बरामद
छानबीन के दौरान मोटरसाइकिल पर लदे 200 पीस जिलेटीन व 100 पीस डेटोनेटर बरामद हुआ है. पुलिस जब्त किए हुए विस्फोटक के साथ-साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त कर थाना लाई है. वहीं आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. बता दें  कि पाकुड़ में कई नक्सल क्षेत्र है और इन इलाको में अवैध माईनिंग की जाती है.  ऐसे में पत्थरो का अवैध रूप से विस्फोटकों का इस्तेमाल करके कर पत्थर निकाले जाते हैं. इसी विस्फोटक का उपयोग खनन माफिया चोरी छुपे करते है. 

इससे पहले भी झारखंड से इस तरह के कई मामलें सामने आ चुकें है. जहां पुलिस भारी मात्रा में पीस जिलेटीन और पीस डेटोनेटर जैसे विस्फोटक सामान को  जब्त कर चुकी है. पिछले साल  पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी थाना की पुलिस ने पश्चिम बंगाल और झारखंड के अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पत्थरघाटा (नसिपुर) पर विस्फोटकों से भरी एक पिकअप वैन जब्त की थी . वैन से 4 बोरों में भरा 12,000 पीस इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और 20 बोरों में भरा 8000 पीस जिलेटिन नियोजेल बरामद किया गया था.

Jharkhand: सरायकेला में मंत्री चंपई सोरेन के कार्यक्रम में पहले कटी बिजली, फिर माइक हुआ बंद, बारिश ने भी भिगोया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget