एक्सप्लोरर

ED Raid in Jharkhand: झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ED का छापा, दो AK-47 राइफलें बरामद

Jharkhand News: ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिध पंकज मिश्र से हुई पूछताछ के बाद ये छापे डाले हैं. ईडी ने पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को पीएमएलए कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया था.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के करीबी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.ये छापे राजधानी रांची (Ranchi) के हरमू, डोरंडा, अशोक नगर सहित 11 ठिकानों पर जारी है. इस दौरान ईडी ने दो अत्याधुनिक एके 47 राइफलें (AK-47 Rifle) भी बरामद की है. ये छापे अवैध खनन और फिरोती के मामले में की गई है. ईडी ने इसके पहले भी प्रेम प्रकाश (Prem Prakash) के ठिकानों पर छापेमारी की है. 

किससे पूछताछ के बाद ईडी ने मारे हैं छापे

ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिध पंकज मिश्र से हुई पूछताछ के बाद ये छापे डाले हैं. ईडी ने पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) कानून के तहत गिरफ्तार किया था. इस केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंकज मिश्र के 37 बैंक खातों में 11 करोड़ 88 लाख रुपये का पता लगाया था. ईडी ने इन पैसों को जब्त कर लिया था. ये पैसे पंकज मिश्रा क,  दाहू यादव और उनके सहयोगियों के हैं. 

ईडी ने जब्त किया था जहाज

ईडी ने इन पैसों के अलावा 27 जुलाई को एमवी इंफ्रालिंक नाम के एक जहाज को भी जब्त किया था. इसकी कीमत 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ईडी ने यह जब्ती अवैध खनन और फिरौती रैकेट की अपनी जांच के दौरान की है. इस मामले में पंकज मिश्र की भूमिका की जांच के लिए डाले गए छापे के दौरान इस जहाज को जब्त किया गया. 

इसके पहले ईडी ने 50 बैंक खातों में पड़ी 13.32 करोड़ रुपये की नकदी, 5.34 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर और अन्य सामान जब्त किया था. जांच एजेंसी ने पंकज मिश्रा,दाहू यादव और उनके सहयोगियों से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए थे. जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) कानून के तहत आठ जुलाई 2002 को की थी.उस समय उसने साहिबगंज, बारहट, राजमहल, मिर्जा चुंकी और बरहरवा में छापे मारे थे. 

ये भी पढ़ें

ED Raid in Jharkhand: मनी लॉड्रिंग मामले में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी, रेड में बरामद हुए अहम दस्तावेज 

Dumka News: एकतरफा प्यार में युवक ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, BJP नेता ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget