एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा, जानें कौन बन सकता है झारखंड का नया CM

Ranchi News: चुनाव आयोग ने झारखंड CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर लाभ के पद पर होने के आरोपों पर अपनी राय राज्यपाल रमेश बैस को भेज दी है. राज्यपाल हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द भी कर सकते हैं.

CM Hemant Soren Disqualification: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. ऐसे में अब राज्य की सियासत में बड़ा उलटफेर भी संभव है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन पर लाभ के पद पर होने के आरोपों पर अपनी राय राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) को भेज दी है. माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता खतरे में है. राज्यपाल चुनाव आयोग की सिफारिश पर हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द कर सकते हैं.

बीजेपी ने लगाया था आरोप 
बीजेपी ने हेमंत सोरेन पर खुद को एक खनन पट्टा आवंटित करने का आरोप लगाया था और एक विधायक के रूप में उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग की थी. ऐसी स्थिति में अब अगर हेमंत सोरेन सीएम पद से इस्तीफा दे देते हैं या फिर चुनाव आयोग उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा देता है तो राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा. इस बीच बड़ा सवाल ये है कि, हेमंत सोरेन के बाद सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा.   

शिबू सोरेन
गौरतलब है कि, जेएमए के नेतृत्व में चल रही सरकार को विधानसभा में पर्याप्त बहुमत है, लेकिन हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने की स्थिति में विकल्प खुले हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन सीएम पद पर आसीन हो सकते हैं और उनके नाम पर झामुमो के साथ-साथ कांग्रेस को भी कोई आपत्ति नहीं होगी. 

कल्पना सोरेन
सीएम पद के लिए हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम भी चल रहा है, लेकिन इस फैसले से सोरेन परिवार में ही विवाद पैदा हो सकता है. हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन जामा से पार्टी की विधायक हैं. कल्पना सोरेन का नाम आगे किए जाने की स्थिति में सीता सोरेन आपत्ति जता सकती हैं.

खुले हैं अन्य विकल्प 
सोरेन परिवार से अलग भी कुछ नामों पर विचार किया जा सकता है, जिनमें वरिष्ठ मंत्री चंपई सोरेन और जोबा मांझी का नाम सामने आ सकता है.  हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रतिकूल फैसला आने के बाद अब कांग्रेस भी दबाव बढ़ा सकती है. राज्य में कांग्रेस के 18 विधायक हैं. मौके पर बनते-बिगड़ते समीकरणों के लिहाज से कांग्रेस भी बड़ा खेल कर सकती है.
 
ये भी पढ़ें:

CM Hemant Soren Disqualification: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द, चुनाव आयोग ने भेजी राज्यपाल को रिपोर्ट- सूत्र

ED Raid In Jharkhand: ED के छापे में AK-47 की हुई बरामदगी, पुलिस की थ्योरी से मामले में आया नया ट्विस्ट  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget