एक्सप्लोरर

Dumri Bypoll Result 2023: झारखंड में फेल हुआ ओवैसी फैक्टर, मुस्लिम वोटर्स ने JMM को दिया समर्थन, रिजवी को नोटा से भी कम वोट

Dumri By Election 2023: डुमरी विधानसभा उपचुनाव को I.N.D.I.A गठबंधन की पहली अग्नि परीक्षा माना जा रहा था, जिसे JMM ने 4-3 के अंतर से NDA के खिलाफ लड़ते हुए जीत लिया है.

Jharkhand News: पश्चिम बंगाम और कर्नाटक के बाद झारखंड के डुमरी में हुए उपचुनाव (Dumbri By Election 2023) में भी मुस्लिमों ने अपने वोट को बिखरने नहीं दिया. पूरे समुदाय के मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर भरोसा जताया और ओवैसी फैक्टर को फेल कर दिया. डुमरी में मुस्लिमों की बड़ी आबादी होने के बावजूद AIMIM प्रत्याशी को सिर्फ 3471 वोट मिले, जो नोटा से भी कम हैं.

2019 में मिले थे 8 गुना ज्यादा वोट

जबकि वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिजवी को 24132 वोट मिले थे. लेकिन, मुस्लिमों ने इस बार एकमुश्त वोट JMM की प्रत्याशी बेबी देवी को दिया. जगरनाथ के निधन से बेबी को जनता की सहानुभूति मिली. यही वजह है कि भाजपा का साथ मिलने के बावजूद आजसू की यशोदा देवी चुनाव हार गई. 

मांडर उपचुनाव में दिखा था यही पैटर्न

जानकारों का कहना है कि अब मुस्लिम वोटर समझ गया है कि अगर भाजपा को हराना है ऐसी पार्टी को वोट करना है जो उसे हरा सके. झारखंड में यही पैटर्न मांडर उपचुनाव में भी देखा गया था. जब 2022 के उपचुनाव में AIMIM प्रत्याशी देवकुमार धान मात्र 22303 वोटों पर सिमट गए. कांग्रेस से बंधु तिर्की की बेटी शिल्पा नेहा तिर्की ने जीत दर्ज की थी. जबकि 2019 में धान का बतौर जेवीएम प्रत्याशी 69364 मत मिले थे.

किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट?

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी ने भारी मतों से जीत हासिल की है. उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 1,00,231 मत और आजसू की यशोदा देवी को 83,075 वोट मिले. एआईएमआईएम पत्याशी को 3471 वोट मिले. निदर्लीय प्रत्याशी कमल प्रसाद साहू को 712 वोट मिले. निर्दलीय प्रत्याशी नारायण गिरी को 610 वोट मिले. निर्दलीय प्रत्याशी रोशल लाल तुरी को 1898 वोट मिले. जबकि नोटा 3649 रहा.दिवंगत जगरनाथ महतों ने इस सीट पर लगातार 4 बार जीत हासिल की थी, जिसे बरकरार रखते हुए पत्नी बेबी देवी ने 5वीं बार JMM की झोली में ये सीट डाल दी. 

JMM की जीत के 5 प्रमुख कारण

1. ओवैसी फैक्टर को फेल कर मुस्लिम वोटर्स ने JMM को समर्थन दिया.
2. I.N.D.I.A के घटक दल एकजुट रहे, 2019 में जदयू और भाकपा ने भी चुनाव लड़ा.
3. भाजपा का पूरा वोट बैंक आजसू को ट्रांसफर नहीं हो पाया.
4. इस बार चुनावी दंगल में मात्र 6 प्रत्याशी थे, जबकि पिछले चुनाव में 16 प्रत्याशी थे.
5. जगरनाथ महतो के निधन से उनकी पत्नी बेबी देवी को सहानुभूति मिली.

5वीं बार जीत पर क्या बोली JMM?

डुमरी विधानसभा सीट पर 5वीं बार जीत हासिल करने के बाद बेबी देवी ने खुशी जताते हुए इसे जनता की जीत बताया. उन्होंने कहा, 'दिवंगत जगरनाथ महतो के अधूरे कामों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता है.' वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, 'डुमरी की जीत 2024 के चुनाव का आगाज है. जनता ने ठान लिया है कि झारखंड में केवल जनतंत्र चलेगा, धनतंत्र नहीं. एनडीए के अहंकार का राज्य में अंत होना अब तय है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget