एक्सप्लोरर

Dumri By-Election: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के लिए बड़ी चुनौती, NDA की ओर से कौन दे झामुमो को टक्कर?

Jharkhand: NDA की ओर से घोषणा नहीं हुई है कि डुमरी विधानसभा सीट पर किसको अपना उम्मीदवार बनाएगी. हालांकि, सुदेश महतो ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव का हवाला देते हुए डुमरी सीट पर आजसू की दावेदारी ठोकी है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड बीडेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के लिए डुमरी उपचुनाव बड़ी चुनौती होगी.  दरअसल, झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को बिना विधायक रहते मंत्री बनाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी ओर से साफ कर दिया है कि वही डुमरी विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी. लेकिन एनडीए की ओर से उम्मीदवारी को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है.

वहीं सवाल उठ रहा है कि एनडीए की ओर से डुमरी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार कौन उतारेगा, बीजेपी या आजसू? बता दें कि, अभी तक एनडीए की ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि डुमरी विधानसभा सीट पर किसको अपना उम्मीदवार बनाएगी. हालांकि, सुदेश महतो ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव का हवाला देते हुए डुमरी सीट पर आजसू की दावेदारी ठोक दी है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के अनुसार पार्टी ने अभी तक डुमरी को लेकर कोई फैसला नहीं किया है.

कब तक आएगी चुनाव डेट?
दरअसल, झामुमो विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से खाली हुई डुमरी विधानसभा सीट पर अक्टूबर से पहले उपचुनाव होना है. अभी तक निर्वाचन आयोग ने चुनाव की डेट की घोषणा नहीं की है. इसके बावजूद राज्य के राजनीतिक दलों खासकर झामुमो और आजसू ने डुमरी और आसपास के इलाके में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं. डुमरी से आजसू का उम्मीदवार उपचुनाव में होगा? इस सवाल का सीधा जवाब देने की जगह आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि डुमरी में रामगढ़ उपचुनाव जैसा ही होगा. उन्होने कहा कि डुमरी आजसू लड़ेगा या नहीं इस पर कोई सवाल ही नहीं बनता, जैसा रामगढ़ उपचुनाव में हुआ था, वैसा ही डुमरी में होगा.

रामगढ़ चुनाव में क्या हुआ था? 
अब सवाल उठता है कि कुछ दिन पहले रामगढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसका हवाला आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो डुमरी के संदर्भ में दे रहे हैं तो इसका जवाब यह है कि 2019 में रामगढ़ विधानसभा चुनाव में ममता देवी कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज कर विधायक बनी. उस समय आजसू और बीजेपी दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. तब आजसू की सुनीता देवी दूसरे और बीजेपी के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे थे. जब कांग्रेस विधायक ममता देवी के एक आपराधिक मामले में सजायाफ्ता होने के बाद सदस्यता चली गयी तो 2023 में हुए उपचुनाव में NDA की ओर से आजसू को टिकट इसलिए मिला क्योंकि 2019 में वह दूसरे नंबर पर थे.

2019 चुनाव में डुमरी विधानसभा का रिजल्ट
डुमरी में भी 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के जगरनाथ महतो 71 हजार से अधिक वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे. वहीं आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी करीब 37 हजार वोट लाकर दूसरे स्थान पर रही थीं. तब भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप साहू 36 हजार से कुछ अधिक मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे. अब सुदेश महतो ने इशारों-इशारों में रामगढ़ उपचुनाव का हवाला देकर डुमरी विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करने की ओर इशारा कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के DSP पर गोली चलाने वाले शूटर को रामगढ़ में दबोचा, गैंगस्टर अमन साहू से है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget