एक्सप्लोरर

Dumka: दबंग नहीं होने दे रहे थे शव का अंतिम संस्कार, पुलिस कंधा देकर करवाया दाह संस्कार

Jharkhand News: ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दे रहे थे. उनकी मंशा थी कि चाचा पर केस कराने पर जमीन का मालिक कोई और नहीं बचेगा और वे उसपर अधिकार कर सकते हैं.

Jharkhand News: अक्सर हमें पुलिस की बर्बरता की खबर मिलते रहती हैं लेकिन झारखंड के दुमका से आज पुलिस (Dumka Police) की एक ऐसी खबर सामने आई है जो समाज में एक अच्छा सन्देश दे रही है. दरअसल पिछले पांच दिनों से ग्रामीणों के इनकार और बहन के अभाव में एक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा था. ऐसे में पुलिस ने खुद पहल कर अपने कंधे पर शव को ले जाकर अंतिम संस्कार किया. पुलिस का यह मानवीय रूप समाज में उसके दागदार छवि को धुलने में सहायक है.

पुलिस ने दिया शव को कंधा
मामला झारखंड में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा का है. यहां चार दिनों से एक शव घर में पड़ा था लेकिन कुछ ग्रामीणों की दबंगई के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा था. अंत में पुलिस ने युवक मनसा राय के शव का अंतिम संस्कार कराया. इस तरह पुलिस ने उसकी कई बीघा जमीन पर नजर गड़ाए ग्रामीणों की मंशा पर पानी फेर दिया. एसडीपीओ और पुलिस निरीक्षक ने जवानों की मदद से सारी व्यवस्था की. शव को कंधा देकर करीब चार किलोमीटर दूर तक ले गए. इसके बाद उत्तर प्रदेश से पहुंचीं मृतक की दो बहनों ने दाह संस्कार किया.

क्या था मामला
दरअसल, शिकारीपाडा प्रखंड के धनबेदिया निवासी 18 वर्षीय मनसा ने दो नवंबर की रात घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पेड़ से लटककर जान दे दी थी. अगले दिन पुलिस ने चाचा बादल राय के बयान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया. मनसा की दो बहनें गुड़िया और शीला देवी की शादी उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुई है. माता-पिता की मौत के बाद मनसा और उसकी 10 वर्षीय छोटी बहन निःसंतान चाचा के साथ ही रहते थे. बादल और मनसा की गांव में 155 बीघा जमीन है. आत्महत्या की सूचना मिलने पर बहनों ने चाचा से कहा कि जब तक वे नहीं आती हैं, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाए.

गांव वालों ने दी धमकी
शनिवार को दोनों बहनें आईं तो गांव वालों ने उनसे कहा कि भाई की हत्या पर चाचा पर मामला दर्ज करायें. ग्रामीणों की मंशा थी कि भतीजे की मौत पर चाचा पर केस कराने पर जमीन का मालिक कोई और नहीं बचेगा और जमीन खाली रह जाएगी. ऐसे में उसपर वे अधिकार कर सकते हैं. इधर बहनों ने चाचा पर केस करने से मना कर दिया. केस करने से मना करने पर ग्रामीणों ने धमकी दी कि गांव में अंतिम संस्कार हुआ तो परिणाम बुरा होगा. 

नहीं होने दे रहे थे अंतिम संस्कार
रविवार सुबह थाना प्रभारी संजय सुमन को सूचना मिली कि चार दिनों के बाद भी ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार नहीं करने दे रहे हैं. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी को दी. एक घंटे में एसडीपीओ ने टीम के साथ मिलकर घटना की जानकारी ली. ग्रामीणों ने कहा कि वे न गांव में अंतिम संस्कार होने देंगे और ना ही कोई इसमें शामिल होगा. पुलिस ने खुद बहनों से बात कर चिता के लिये लकड़ी उपलब्ध कराई और खुद अपने कंधे पर शव को घर से निकाल. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया.

Jharkhand News: राजनीतिक संकट के बीच बोले CM सोरेन-निर्वाचन आयोग से राज्यपाल के अनुरोध की प्रति मांगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC पर बवाल के आसार
आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC पर बवाल के आसार
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget