एक्सप्लोरर

Dumka: दुमका में नाबालिग के साथ रेप, बेहोश हुई तो कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Dumka Crime News: झारखंड के दुमका में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किए जाने और फिर उसे मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की पहचान पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Jharkhand News: झारखंड के दुमका (Dumka) में एक लड़की के साथ शर्मसार करने की घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने ना केवल उसका रेप (Rape) किया बल्कि बेहोश हो जाने पर उसे एक कुएं में फेंक दिया. नाबालिग लड़की के होश में आने पर वह जैसे ही कुएं से निकली.

आरोपी ने फिर उसका रेप किया. लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजन को घटना के बारे में बताया. लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की की स्थिति को देखते हुए फूलो झानों मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है. जहां बच्ची का इलाज चल रहा है.

CWC टीम ने पीड़िता से की मुलाकात
लड़की की उम्र 11 वर्ष बताया जा रही है. बच्ची का इलाज फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है. बच्ची अभी खतरे से बाहर है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार के निर्देश पर सरैयाहाट थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस क़ी सूचना पर बच्ची को देखने और उसे समुचित इलाज क़ी सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से सीडब्ल्यूसी दुमका क़ी एक टीम अस्पताल पहुंची. इस टीम में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष और सदस्य भी शामिल थे जिन्होंने बच्ची का हालचाल लिया.

मारने की नीयत कुएं में फेंका
लड़की को जान से मारने की नीयत से आरोपी ने उसे आरोपी ने कुएं में फेंक दिया था लेकिन बच्ची किसी तरह बाहर आई और परिवार को बताया. पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन अमरेंद्र कुमार ने कहा कि  ऐसी घटनायें समाज को शर्मसार करने वाली हैं. देश में ऐसी घटनाओं के लिए कड़े कानून भी बने हैं लेकिन ऐसे लोगों को कानून का डर नहीं है.

 (विकास प्रसाद सिन्हा की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget