एक्सप्लोरर

ट्रंप-मुनीर के लंच पर निशिकांत दुबे बोले, 'अमेरिका का राष्ट्रपति किसके साथ खाना खाएगा, ये भारत...'

Jharkhand News: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जयराम रमेश के बयान पर कहा कि मैं इतना कह सकता हूं कि भारत को नजरअंदाज करके दुनिया में कोई भी पॉलिसी नहीं बन सकती है.

Nishikant Dubey On Congress: व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को लंच के लिए आमंत्रण मिला. इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जयराम रमेश या पवन खेड़ा हो, इन्हें समझ नहीं आ रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध मतलब देश का विरोध है.

उन्होंने कहा, ''आप समझिए अब अमेरिका का राष्ट्रपति किसके साथ बैठेगा, उठेगा, किसके साथ खाना खाएगा, अपनी बेटी और बेटा की शादी कहां करेगा. क्या ये भारत तय करेगा? दूसरा सवाल ये है कि एक इस्लामिक राष्ट्र ईरान के ऊपर अटैक है. इस्लाम की बात करते हैं तो आज ही मैंने कहा कि प्लेन का रडार देख लीजिए तो उसमें आपको दिखाई देगा कि अमेरिका के 100 से ऊपर फाइटर प्लेन जो है, वो पाकिस्तान के एयरस्पेस के ऊपर हैं. पूरी दुनिया को पता है कि पाकिस्तान का एयरबेस उन्होंने अमेरिका को दे रखा है."

'ट्रंप ने खुद निवेदन करके पीएम मोदी से बात की'

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने आगे कहा, ''अगर अमेरिका का कोई गुलाम हो गया, चमचा हो गया और अमेरिका को किसी ने अपना देश बेच दिया तो भारत वो काम नहीं करेगा न. भारत एक सार्वभौमिक देश है. इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. आज क्या हुआ? ट्रंप ने खुद से निवेदन करके पीएम नरेंद्र मोदी से बात की. 35-40 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई. उस बातचीत का क्या नतीजा है और क्या प्रतिफल होगा, समय आने दीजिए.''

'भारत को नजरअंदाज करके कोई पॉलिसी नहीं बन सकती'

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ये भी कहा, ''मैं इतना कह सकता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था है. भारत को नजरअंदाज करके दुनिया में कोई भी पॉलिसी नहीं बन सकती है और इसलिए सबको यह भरोसा होना चाहिए कि हम मजबूत थे, हम मजबूत हैं और मजबूत रहेंगे और पूरी दुनिया हमारे साथ खड़ी है.'' 

जयराम रमेश ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पाकिस्तानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर को आज व्हाइट हाउस से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोजन करने का निमंत्रण मिला. असीम मुनीर ने जनरल रहते हुए आग लगाने वाली एक भड़काऊ बाते कही थीं, जिसका संबंध सीधा पहलगाम में हुए आतंकी हमले से था. अब उसी असीम मुनीर को व्हाइट हाउस में भोजन के लिए आमंत्रित करना हमारी कूटनीति और प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget