एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में तकरार! हेमंत सोरेन की पार्टी JMM ने RJD की बढ़ाई टेंशन

Bihar Election 2025: जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मैं आरजेडी-कांग्रेस को बता देना चाहता हूं कि हम लोगों ने उनको सम्मान के साथ अपने गठबंधन में रखा है. आरजेडी को गठबंधन धर्म निभाना चाहिए.

Bihar Assembly Election 2025: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आरजेडी को बिहार चुनाव में गठबंधन धर्म निभाना चाहिए. बिहार में महागठबंधन दलों की बैठक में जेएमएम को नहीं बुलाए जाने पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह बयान दिया है.

जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमें नहीं बुलाया जा रहा है, तो हम वहां जा भी नहीं रहे हैं. हम एक स्वतंत्र राजनीतिक दल हैं हमारा बिहार में संगठन है. आने वाले समय में हम वहां शक्ति प्रदर्शन करेंगे.

आरजेडी-कांग्रेस को सम्मान के साथ गठबंधन में रखा है- सुप्रियो भट्टाचार्य 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने आगे कहा, "मैं आरजेडी और कांग्रेस को बता देना चाहता हूं कि हम लोगों ने उनको सम्मान के साथ अपने गठबंधन में रखा है. आरजेडी को बिहार चुनाव में गठबंधन धर्म निभाना चाहिए." गौरतलब है कि झारखंड में जेएमएम-कांग्रस और आरजेडी गठबंधन की सरकार है.

दरअसल, बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज होती जा रही है. राजनीतिक दलों और गठबंधनों की बैठकें भी होने लगी हैं. सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं. विपक्षी दलों के महागठबंधन के घटक दलों की बीते गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.

महागठंबधन की बैठक में क्या चर्चा हुई?

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और महागठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई इस बैठक में सीट शेयरिंग का प्रारूप तय करने, चुनावी रणनीति पर संवाद स्थापित करने और सत्ता पक्ष को घेरने की भी चर्चा की गई. बैठक में समन्वय समिति और उप समिति के लोग भी शामिल हुए.

बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत वाम दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बैठक पहले से ही तय थी. इस बैठक में सभी समितियों के लोग पहुंचे और चर्चा हुई. इससे पहले भी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हम लोग बैठक कर चुके हैं. इस बैठक में जेएमएम को नहीं बुलाया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में SIR पर भयानक रार! INDIA-NDA में तकरार, क्या है पूरा मामला?
झारखंड में SIR पर भयानक रार! INDIA-NDA में तकरार, क्या है पूरा मामला?
4 गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी सब्जी बेचने को मजबूर, सरकारी नौकरी का इंतजार
4 गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी सब्जी बेचने को मजबूर, सरकारी नौकरी का इंतजार
Jharkhand: SIR में नाम हटाने पर टकराव, BJP एजेंटों के फॉर्म पर BLO की रोक
झारखंड: SIR में नाम हटाने पर टकराव, BJP एजेंटों के फॉर्म पर BLO की रोक
बिहार-झारखंड में सोन को लेकर समझौता, किस राज्य को कितना पानी मिलेगा?
बिहार-झारखंड में सोन को लेकर समझौता, किस राज्य को कितना पानी मिलेगा?

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget