एक्सप्लोरर

Dhanbad Clash: झारखंड के धनबाद में दो गुटों में झड़प, पत्थरबाजी और फायरिंग, AJSU सांसद के ऑफिस में लगा दी आग

Dhanbad Clash News: धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र के बाबूडीह इलाके में एक कोयला आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से बनाई जा रही चहारदीवारी को लेकर यह झड़प हुई. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई और गोलियां चलीं.

Jharkhand Dhanbad Clash: झारखंड के धनबाद जिले में बृहस्पतिवार को दो समूहों के बीच झड़प के दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायल हो गया और गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के पार्टी कार्यालय में आग लगा दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 'झड़प के सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.' मधुबन थाना क्षेत्र के बाबूडीह इलाके में एक कोयला आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से बनाई जा रही चहारदीवारी को लेकर यह झड़प हुई.

अधिकारी ने कहा, "जैसे ही कंपनी ने दीवार का निर्माण शुरू किया कथित तौर पर भूमि खोने वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया और कंपनी की ओर से अधिग्रहण की गई भूमि के बदले में मुआवजे और नौकरी की मांग करने लगे." एक अन्य समूह (जो कथित तौर पर एक राजनीतिक दल से संबद्ध है) ने आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थन में हस्तक्षेप किया. अधिकारी ने बताया, "उन्होंने प्रदर्शनकारी समूह के साथ झड़प की और पत्थरबाजी करने के साथ गोलियां चलाईं तथा कई मोटरसाइकिल में आग लगा दी."

एसडीपीओ को लगी पत्थर

मधुबन थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि बाघमारा अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पुरुषोत्तम कुमार सिंह भारी सुरक्षा के साथ स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर गए थे, लेकिन माथे पर पत्थर लगने से घायल हो गए. प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया, "पुरुषोत्तम कुमार सिंह के घायल होने पर दोनों समूहों के सदस्य मौके से भाग गए."

स्थिति अब नियंत्रण में है- जय प्रकाश 

थाना प्रभारी ने कहा, "स्थिति अब नियंत्रण में है और हम झड़प में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं. हमने घटना के सिलसिले में कारू यादव सहित दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है." इस बीच यादव के समर्थकों ने कथित तौर पर गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के धनबाद में बाघमारा के खखरी स्थित कार्यालय में आग लगा दी.

चंद्र प्रकाश चौधरी ने कथित तौर पर मंगलवार को आउटसोर्सिंग कंपनी के काम के स्थल का दौरा किया था और कंपनी के पदाधिकारियों को सलाह दी थी कि जब तक जमीन देने वालों को मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वे चहारदीवारी का निर्माण नहीं करें.

ये भी पढ़ें- रांची: होटल रूम में युवक ने किया सुसाइड, बाथरूम से बाहर आई दोस्त तो उड़े होश, परिवार ने जताई ये आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
रांची प्रोटेस्टर्स से राहुल गांधी ने किया यह वादा, आंदोलनकारी छात्र ने क्या बताया
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
अब निशिकांत दुबे करेंगे भूख हड़ताल! JPSC विवाद के बीच सोरेन सरकार को चेतावनी
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
'राहुल गांधी झारखंड परीक्षा धांधली पर चुप क्यों?' बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget