एक्सप्लोरर

Dhanbad: धनबाद में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', कोयला कारोबार के वर्चस्व में हुआ खूनी खेल, युवक की गई जान

Dhanbad News: धनबाद में कोयला कारोबार को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. मारपीट इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Jharkhand News: धनबाद के जोड़ापोखर (Jorapokhar) थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष की घटना हुई है. यहां दो गुटों में झड़प के साथ-साथ गोलीबारी की घटना भी हुई है. गोलीबारी (Firing) में एक युवक की मौत हो गई है. वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. बताया जाता है कि देर रात जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी कॉलोनी में दो पक्ष अवैध कोयला कारोबार को लेकर आमने सामने आ गए. जिसके बाद दोनों पक्षों में हुई तू-तू मैं-मैं झड़प में बदल गई. इसी बीच एक पक्ष द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई. जिससे दूसरे पक्ष के एक युवक 27 वर्षीय अमित को गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

मृतक झरिया डिगवाडीह का रहने वाला बताया जा रहा है. कोयला की काली कमाई को लेकर बीते कई महीनों से दोनों गुटों के बीच विवाद चल रहा था. गोली चलाने वाले युवक का नाम जगदीश बताया जा रहा है. मृतक के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस अपने स्तर से भी मामले की छानबीन में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात पुलिस अधिकारी कह रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया है. 

झरिया क्षेत्र में चल रहा अवैध कारोबार
जानकारी के मुताबिक इन दिनों धनबाद के झरिया क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है. ऐसे में स्थानीय युवक अलग-अलग गुट बनाकर कोयला तस्करी कर रहे हैं. बीच-बीच में ऐसे ही अलग अलग गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद होता आया है. लेकिन इसबार विवाद इतना बढ़ गया की गोलीबारी की घटना में एक युवक की जान चली गई.

अवैध कोयला कारोबार और हत्याओं पर पुलिस मौन
धनबाद झरिया क्षेत्र में आए दिन कोयला चोरी की खबरे आती रही हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति करती रही है. कोयला चोरी और उससे जुड़ी हत्या पर पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही है. हालांकि इस घटना के बाद जोड़ापोखर इंस्पेक्टर ने कड़ी कार्रवाई करने और हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: प्रेम प्रकाश की गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा खुलासा, कहा- 'ED एक्शन से डरे घोटालेबाज अफसरों ने मोबाइल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget