एक्सप्लोरर

Deoghar Ropeway Accident: देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अभी भी फंसे हैं 3 लोग, 45 निकाले गए सुरक्षित

Deoghar Ropeway Accident: देवघर जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर पर्यटक स्थल त्रिकुट पहाड़ में रोपवे ट्रॉली हादसे में दो महिला सहित तीन की मौत, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए.

Deoghar Ropeway Accident: झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) स्थित त्रिकुट पहाड़ (Trikut Pahar) पर रविवार को हुए रोपवे के ट्रॉली हादसे में दो महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई है. वहीं अभी भी 3 लोग फंसे हुए हैं. फिलहाल वायुसेना के जवान और एनडीआरएफ की टीम फंसे लोगों का रेस्क्यू करने में जुटी हुई है. दूसरी तरफ इस घटना को लेकर झारखंड के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और सीएम हेमंत सोरेन भी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं.
 
गौरतलब है कि देवघर जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर पर्यटक स्थल त्रिकुट पहाड़ में बीते रविवार की शाम हुए रोपवे ट्रॉली हादसे में दो महिला सहित तीन की मौत, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए. घायलों को निकालने के लिए राज्य सरकार ने भारतीय वायुसेना की मदद ली. वायुसेना और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में अभी भी जुटी हुई है. आज सुबह तक 12 लोगों को निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि बीते रविवार की शाम को त्रिकुट पहाड़  स्थित रोपवे का ट्रॉली अचानक पहाड़ से टकरा गया, जिससे ट्रॉली में सवार कई लोग गिर पड़े और दर्जनों लोग फंस गए.
 
रेस्क्यू के दौरान 3 लोगों की हुई मौत
 
रविवार की देर शाम तक अंधेरे होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया. वहीं सोमवार की शाम राज्य सरकार ने केंद्र से मदद की आग्रह पर भारतीय वायुसेना ने मोर्चा संभाला और एनडीआरएफ की मदद से अब तक 48 में से 45 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. हालांकि रेस्क्यू के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. घटना को लेकर बताया जाता है कि त्रिकुट पहाड़ में सैलानियों को घुमाने के लिए रोपवे का निर्माण किया गया है, जो श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ पूजा करने जाते हैं, वो एक बार त्रिकुट पहाड़ जरूर इस रोपवे का आनंद लेने पहुंचते हैं. यहां करीब 24 ट्रॉली लगाई गई हैं.
 
ट्रॉली में 4 के जगह 6 से 7 की संख्या में लोग सवार थे!
 
हालांकि इसके बाद तीन ट्रॉली को अलग से जोड़ा गया है, अब यह किसके आदेश से जोड़ा गया है, जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. बताया यह भी जाता है कि ट्रॉली में 4 के जगह 6 से 7 की संख्या में लोग सवार थे, जो घटना का एक मुख्य कारण भी कहा जा रहा है. रोपवे का जिम्मा दामोदर वैली कॉरपोरेशन कोलकाता के जिम्मे पर है, फिलहाल उसे सरकार ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी कर रही है. सवाल यह भी उठता है कि क्या रोपवे का मेंटेनेंस होता था या नहीं, इस लापरवाही के जिम्मेदार कौन हैं? बताया जाता है कि रावण इसी त्रिकुट पहाड़ पर अपनी पवन हंस रोकते थे, आज भी इस पहाड़ पर दीपक का चिन्ह बना हुआ है, जिसे लोग देखने पहुंचते हैं. तीनों ओर से यह त्रिकुट पहाड़ों से घिरा हुआ है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget