एक्सप्लोरर

Deoghar Murder Case: देवघर में दोस्तों ने पैसे की लालच में नाबालिग लड़के के 6 टुकड़े करने के बाद जंगल में फेंका, ऐसा हुआ खुलासा

एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि भुवन के दोस्तों का प्लान पैसे उससे वसूलने का था. इसलिए भुवन के दो दोस्त उसे अपने साथ ले गए थे मगर इसी दौरान कहासुनी हो गई, जिसपर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.

Deoghar Murder Case: झारखंड के देवघर जिले में एक सनसनीखेज मामले सामने आया है. जहां एक 14 साल के लड़के की उसके दोस्तों ने ही जघन्य तरीके से हत्या कर दी. आरोपियों ने भुवन नाम के लड़के की गला के साथ हाथ-पैर काट दिए और उसके शव को तीन बोरियों में भरकर जंगल में फेंक दिया. एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि पूरा मामला पैसों का है. दरअसल भुवन के दोस्तों का प्लान पैसे वसूलने का था. इसलिए भुवन के दो दोस्त उसे अपने साथ ले गए थे मगर इसी दौरान कहासुनी हो गई, जिसपर दोनों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.

यही नहीं इसके बाद अविनाश नाम के आरोपी ने भुवन के मोबाइल से ही उसके परिजनों को फोन करके पांच लाख की फिरौती मांगी. फोन आने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस बीच आरोपियों ने शव को छुपाने के लिए उसके छह टुकड़े कर तीन बोरियों में भरकर जंगल में फेंक दिया और अपने-अपने घर चले गये. एसडीपीओ ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाशी के दौरान मोहल्ले में ही रहने वाले भुवन के नाबालिग दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने घटना की पूरी जानकारी दे दी और उसकी निशानदेही पर भुवन का शव बरामद कर लिया गया.

पलंगा पहाड़ जंगल की ओर जा रहे थे तीनों

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव में मृतक से उसके घर के बाहर मिले था और फिर कुमराबाद स्टेशन रोड गए, जहां उनके साथ 19 साल का एक दूसरा दोस्त अविनाश भी शामिल हो गया. तीनों पलंगा पहाड़ जंगल की ओर जा रहे थे, तभी अविनाश और मृतक के बीच कहासुनी हो गई. जिसके बाद अविनाश ने चाकू से हमला कर दिया और फिर उसका गला काट दिया.

पुलिस ने बरामद किया चाकू और मोबाइल

एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि कि खून से सना चाकू और पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (अपराध के सबूत गायब करना), 120 बी (आपराधिक साजिश), 34 (कई लोगों द्वारा सामान्य इरादे से किए गए कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Jharkhand Naxalites: बर्थडे पार्टी से अगवा कर नक्सलियों ने युवक को मारी गोली, रातभर इस हाल में पड़ा रहा शव

Jharkhand Politics: अपनी ही सरकार पर बरसे MLA लोबिन हेंब्रम, बोले- सरकार शराब बेचेगी तो करेंगे विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget