एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: अपनी ही सरकार पर बरसे MLA लोबिन हेंब्रम, बोले- सरकार शराब बेचेगी तो करेंगे विरोध

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम ने सदन में कहा कि, शिबू सोरेन (Shibu Soren) ने आजीवन नशा मुक्ति के लिए काम किया. हेमंत सरकार शराब बिकवाने का काम करे ये बेहद शर्मनाक है.

Jharkhand MLA Lobin Hembrom Attack on Hemant Soren Government: झारखंड विधानसभा में शीतकालीन सत्र (Jharkhand Assembly Winter Session) के अंतिम दिन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के विधायक लोबिन हेंब्रम (Lobin Hembrom) ने सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को ही निशाने पर ले लिया. झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने सदन में कहा कि, शिबू सोरेन (Shibu Soren) ने आजीवन नशा मुक्ति के लिए काम किया, हेमंत सरकार शराब बिकवाने का काम करे ये बेहद शर्मनाक है. शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज को शराब से दूर रखने का अभियान चलाया और अब सरकार शराब बेचेगी तो इसका विरोध होगा. 

शराब की बिक्री कराना शर्मनाक है
लोबिन हेंब्रम ने विधानसभा में शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कहा कि शिबू सोरेन ने जीवन भर नशा मुक्ति के लिए काम किया, आज भी वो समाज को नशे से दूर रहने रहने की सीख देते हैं. राज्य में उनके बेटे हेमंत सोरेन की सरकार है. ऐसे में यहां दूसरे राज्यों से शराब बेचने का मॉडल मंगाकर शराब की बिक्री कराना शर्मनाक है. हेंब्रम सदन में एक अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुए जिक्र कर रहे थे. जिसके अनुसार हेमंत सोरेन की सरकार इस प्रयास में है कि छतीसगढ़ मॉडल की तर्ज पर राज्य में शराब बिक्री कराई जाए. 

शराबबंदी जरूरी है
इसी को लेकर विधायकों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड में शराबबंदी जरूरी है क्योंकि नशे से जो सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं वो महिलाएं हैं. क्योंकि, जिनका पति शराब पीता है वो महिलाएं सबसे ज्यादा प्रताड़ित होती हैं. जो पैसे उनके परिवार के हित में या सेहत में इस्तेमाल होने चाहिए वो नशे में बर्बाद हो जाते हैं. यहां राजस्व के लिए खनिज संपदा है, सरकार राजस्व का रोना छोड़कर नशा मुक्त करने में धयान दे. 

जानें- किसने क्या कहा 
झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन ने भी नशा मुक्ति का समर्थन करते हुए कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन ने नशा मुक्ति के लिए कई कदम उठाए हैं और हम भी उसी राह पर चलने के लिए तैयार हैं. 

सरकार में पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि हम नशा मुक्ति का समर्थन करते हैं, मगर हम दूसरी ओर बिहार को देखते हैं तो वहां शराबबंदी लेकिन शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है, लोग जहरीली शराब पीकर मर भी रहे हैं.

पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि सरकार ने लोबिन हेंब्रम की बातों को संज्ञान में लिया है. अब इसमें सरकार सत्यता की जांच करेगी, हम लोबिन हेंब्रम की बातों को सच मानकर कदम नहीं बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

konika layak Death Case: सीएम हेमंत सोरेन ने परिजनों से की मुलाकात, बोले- जांच कराएगी सरकार

Jharkhand News: भतीजे की पत्नी से हुआ चाचा को इश्क, अब चाची हैं परेशान...आगे खुद पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget