एक्सप्लोरर

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में कोरोना का कहर, 18 जिलों में फैला संक्रमण, रांची में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

Jharkhand Coronavirus Update: राज्य में 264 एक्टिव मरीज हैं जिनमें सर्वाधिक रांची में 83, पूर्वी सिंहभूम में 54, देवघर में 22, लोहरदगा में 15, पश्चिमी सिंहभूम में 10 और गुमला में 9 एक्टिव मरीज हैं.

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में कोरोनावायरस लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं बीते 20 दिनों में राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में 8 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि, 31 मार्च को राज्य में महज 27 एक्टिव मरीज थे, जो 19 अप्रैल तक बढ़कर 219 हो चुके हैं. नए मरीजों के मिलने की रफ्तार में 4 गुना से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. दरअसल, 1 से 10 अप्रैल के बीच राज्य भर में 78 नए कोरोना केस सामने आए थे. यानी प्रतिदिन औससतन 7.8 मरीज मिले थे. जबकि 11 अप्रैल से 19 अप्रैल में 305 नए केस मिले. यानी बीते 9 दिनों में प्रतिदिन औसतन 33.88 मरीज मिले हैं. अप्रैल के शुरुआती 10 दिनों में हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या अधिकतम 14 तक गई थी. जबकि, बीतें 5 दिनों में हर रोज मरीजों की संख्या 27 से बढ़कर 51 तक पहुंच चुकी है. 

इस साल सबसे ज्यादा 51 मरीज बुधवार को मिले हैं. आपको बता दें कि, 31 मार्च को राज्य के 10 जिलों में एक्टिव मरीज थे, जो 19 अप्रैल को 18 जिलों तक पहुंच चुके हैं. फिलहाल, राज्य में 264 एक्टिव मरीज हैं जिनमें सर्वाधिक रांची में 83, पूर्वी सिंहभूम में 54, देवघर में 22, लोहरदगा में 15, पश्चिमी सिंहभूम में 10 और गुमला में 9 एक्टिव मरीज हैं. राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी की एक वजह संक्रमण का फैलाव तो है ही, लेकिन जांच की संख्या बढ़ने के कारण मरीजों की तुरंत पहचान हो रही है. जहां तक मरीजों की संख्या की बात है तो जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ी है. जबकि, पॉजिटिविटी रेट में कोई खास फर्क नहीं आया है.

लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस
वहीं आंकड़ों में देखें तो अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 921 सैंपलों की जांच हो रही है जो दूसरे सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 1,656 हुई. प्रतिदिन जांच की बात करें तो बीते 31 मार्च को राज्यभर में 1,156 जांच हुई, जिसमें 8 मरीज मिले. वहीं 10 अप्रैल को 1,840 जांच हुई जिसमें 14 मरीज मिले. जबकि, 19 अप्रैल को राज्य भर में 5,190 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 51 नए मरीजों की पहचान हुई. पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 3 से 7 अप्रैल के बीच राज्य में 0.89 फीसदी पॉजिटिविटी रेट पाई गई है. वहीं 8 से 13 अप्रैल के बीच 1.01 फीसदी पॉजिटिविटी रेट मिली है.

Dumka: दुमका पुलिस ने किया अवैध चिप्स व्यापार का किया भंडाफोड़, ड्राइवर सहित चार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget