एक्सप्लोरर

'रामगोपाल यादव पर अब तक FIR दर्ज हो जाना चाहिए था', कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

Jharkhand News: सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव की विवादित टिपप्णी की झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने निंदा की. उन्होंने कहा कि ये सेना का मनोबल गिराने वाला बयान है.

झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि रामगोपाल यादव के ऊपर एफआईआर दर्ज हो जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि सेना को जातिसूचक शब्द कहकर संबोधित करना, ये सबसे घोर निंदनीय कार्य है. सेना के पराक्रम को , सेना के शौर्य को, उनके मनोबल को धराशायी करने वाला बयान है. 

राकेश सिन्हा ने कहा, "हमें लगता है कि जिस प्रकार से सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया है, पूरे विश्व में भारत के झंडा को लहराया है. सेना पर हमें गर्व है. इस परिस्थिति में एक महिला कमांडर के ऊपर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल, ये बिल्कुल निंदनीय है."

रामगोपाल यादव ने क्या कहा?

बता दें कि सपा के राज्यसभा सांसद और अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. उनके बयान पर विवाद हो गया. विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ उन्होंने एयर मार्शल एयर भारती की भी जाति बता दी. इस जातिसूचक टिप्पणी के बाद रामगोपाल यादव निशाने पर आ गए हैं. बीजेपी उनपर हमलावर है और अब झारखंड कांग्रेस के नेता ने भी उनपर निशाना साध दिया है.

सौगत रॉय के बयान पर क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता?

कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने टीएमसी के नेता सौगत रॉय पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस तरह का बयान देना बिल्कुल संकुचित मानसिकता का परिचायक है. सेना का पराक्रम लोगों ने देखा है. सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताने का काम किया कि हमने कितने आतंकवादियों को मारा है. उनके घर में घुसकर मारा है. तो उसका सबूत अगर कोई मांग रहा है तो हमें लगता है कि उनकी मानसिकता, उनकी दिमागी हालत की एक बार जांच करा लेनी चाहिए."

सौगत रॉय ने क्या कहा?

ऑपरेशन सिंदूर पर एबीपी न्यूज़ के सहयोगी चैनल एबीपी आनंदा से बातचीत में सौगत रॉय ने सरकार से सबूत मांग दिए. उन्होंने कहा, "कुछ ड्रोन इधर से उधर गए, मिसाइल इधर से उधर गए. कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. आतंकवादी ठिकाने कहां नष्ट हुए, केंद्र सरकार को लोगों के सामने सबूत रखना चाहिए."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget