एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, कौन-कौन नेता शामिल?

Jharkhand Congress News: झारखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है. पार्टी ने प्रदेश में 3 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है.

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने झारखंड में चुनाव को देखते हुए पार्टी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. ये तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है. पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर इस संबंध में एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है.

गिरीश चोडनकर को झारखंड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. वहीं, पूनम पासवान और प्रकाश जोशी को इस कमेटी का मेंबर नियुक्त किया गया है. झारखंड के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर के लिए भी क्रांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. इन सभी राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

गिरीश चोडनकर इससे पहले भी कांग्रेस में कई पदों पर रहते हुए कई बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इनके पास त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर और नागालैंड के कांग्रेस कमेटी प्रभारी के तौर पर काम करने का अनुभव है. गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. 

झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव कराए जाने हैं. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल जनवरी, 2025 के पहले हफ्ते में पूरा हो रहा है. ऐसे में नई विधानसभा के गठन के लिए चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है. झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं. झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सांगठनिक ढांचे को दुरुस्त करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का अभियान शुरू कर दिया है. 

राज्य में अभी जेएमएम के नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार है. इसमें कांग्रेस और आरजेडी भी शामिल है. इस गठबंधन में कुल 47 एमएलए हैं. राज्य में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 17 है. झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभी राजेश ठाकुर संभाल रहे हैं और पार्टी की मजबूती के लिए लगातार जुटे हुए हैं. 

झारखंड में लोकसभा चुनाव में क्या रहे नतीजे?

झारखंड में हाल में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 8 सीटों पर कामयाबी मिली. प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कब्जा जमाया. वहीं, कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की. इसके साथ ही एक सीट पर बीजेपी की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की. झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं.

ये भी पढ़ें:

झारखंड में BJP के विधायकों के खिलाफ स्पीकर का एक्शन, 18 MLAs निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget