एक्सप्लोरर

Plamu News: महाशिवरात्रि का तोरणद्वार लगाने को लेकर दो पक्षों में तनाव, पत्थरबाजी में घायल हुए लोग, धारा 144 लागू

पलामू में महाशिवरात्रि का तोरणद्वार लगाने को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया. दोनों पक्षों की तरफ से तोड़फोड़ हुई और उपद्रवियों ने पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल किया. इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है.

Communal Violence in Palamu: पलामू में महाशिवरात्रि पर बनाए जा रहे तोरण द्वार और रास्ते पर झंडा लगाने को लेकर दो समुदाय में झड़प हो गई. बहस एकाएक तनाव में तब्दील हो गई जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी भी हुई. वहीं पेट्रोल बम का इस्तेमाल करने और आगजनी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई है, हालांकि मौके पर पहुंची पलामू पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया. बीच बचाव के लिए पहुंचे कई पुलिस वाले भी जख्मी हो गए. इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. खुद एसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं. वहीं पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

जिले के पांकी में दो समुदायों के बीच बुधवार की सुबह विवाद हो गया. विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी होने लगी. वहीं हालात को नियंत्रण में करने के लिए सदर एसडीएम राजेश शाह ने धारा 144 लगा दिया है. साथ ही पांकी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इससे पहले स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस के कई जवान घायल हो गए. दोनों पक्षों से भी कई लोग घायल हुए जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है. उपद्रवियों ने एक बाइक में आग दी और आसपास के दुकानों में भी तोड़फोड़ की.

अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर

वहीं बढ़ते तनाव को देखते हुए सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है. डीसी, एसपी समेत जिला के सभी आला अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं. साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील कर रहे है. वहीं अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है. दूसरी तरफ पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगे हैं, ताकि विवाद को खत्म कराया जा सके.

तोरण द्वार लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के लोग महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर तोरण द्वार बना रहे थे और झंडा लगा रहे थे. दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई. बात बिगड़ गई और दोनों तरफ से पत्थरबाजी और तोड़फोड़ होने लगी. इसके उपरांत पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया गया. वहीं आगजनी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई. हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: प्रेमी जोड़ी के 12 साल पुराने मोहब्बत को इस तरह मिला मुकाम, पुलिस ने थाने में ही करा दी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget