एक्सप्लोरर

Jharkhand: SIR पर इंडिया गठबंधन का वार, विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी सरकार, BJP ने भी कसी कमर

Jharkhand SIR News: झारखंड सरकार मॉनसून सत्र में SIR के विरोध के साथ-साथ सरना धर्म कोड और OBC आरक्षण जैसे अहम मुद्दों को भी उठाएगी. सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है.

झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि विधानसभा के मॉनसून सत्र में वो विशेष गहन संशोधन (SIR) के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को गठबंधन की अहम बैठक हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया. मॉनसून सत्र 2 अगस्त से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगा.

SIR के खिलाफ एकजुट दिखा गठबंधन

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ कहा कि इंडिया गठबंधन, बिहार में चुनाव आयोग द्वारा लागू किए गए SIR जैसे फैसलों के खिलाफ है, और झारखंड में भी इसका विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, 'यह फैसला लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, जो चिंता का विषय है.'

सदन में लाया जाएगा विरोध प्रस्ताव

झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जानकारी दी कि मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा से SIR के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले सभी सवालों का तार्किक जवाब देने की तैयारी भी की गई है.

किशोर ने कहा, 'हमने सभी विधायकों से कहा है कि विपक्ष के किसी भी सवाल का जवाब तथ्यों के साथ दें. कोई भी मुद्दा अधूरा न छूटे.'

एजेंडे में सरना कोड और OBC आरक्षण

मुख्यमंत्री सोरेन ने ये भी कहा कि मॉनसून सत्र में अलग सरना धार्मिक कोड और ओबीसी आरक्षण में बढ़ोतरी जैसे अहम मुद्दों को भी उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि, 'हम झारखंड की जनता की मांगों को मजबूती से सदन में रखेंगे.'

बीजेपी ने भी कसी कमर

मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी भी इस सत्र के लिए कमर कस चुकी है. बीजेपी शुक्रवार को अपनी विधायक दल की बैठक करेगी, जिसमें मॉनसून सत्र की रणनीति तय की जाएगी. माना जा रहा है कि एसआईआर, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी.

स्पीकर ने की सर्वदलीय बैठक

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने मॉनसून सत्र से पहले सभी दलों की बैठक बुलाई और सभी से सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि सदन का कामकाज शांतिपूर्ण और जनहित में हो. सभी दल इसमें सहयोग करें.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget