एक्सप्लोरर

CM हेमंत सोरेन ने डॉक्टर्स से की ड्यूटी पर वापस आने की अपील, कोलकाता की घटना पर बोले- 'मुझे उम्मीद है कि...'

Kolkata Rape and Murder Case: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोलकाता की घटना की निंदा की है. उन्होंने हड़ताली डॉक्टरों के साथ संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मरीजों का इलाज भी जरूरी है.

Jharkhand News: कोलकाता रेप और हत्याकांड का विरोध देशभर में किया जा रहा है. डॉक्टरों के अलावा विभिन्न संगठन पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं. अस्पतालों में डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से मरीजों की मुसीबत बढ़ गयी है. ओपीडी में आए मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ रहा है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कोलकाता की घटना की निंदा की है. साथ ही उन्होंने हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा, "बंगाल की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है. बंगाल और केंद्र सरकार की एजेंसियां दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयत्नशील हैं. मुझे उम्मीद है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा."

मुख्यमंत्री की हड़ताली डॉक्टरों से अपील

उन्होंने हड़ताली डॉक्टरों से मरीजों का इलाज जारी रखने की अपील की. हड़ताली डॉक्टरों के साथ संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं राज्य के सभी साथी डॉक्टरों से अपील करना चाहूंगा कि आपकी सरकार आपकी वेदना में आपके साथ खड़ी है, परंतु राज्य के मरीजों का इलाज भी बेहद आवश्यक है. इसलिए आप काम पर लौटें और मरीजों को स्वस्थ बनाने में अपना सार्थक सहयोग करें." मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिये गए हैं.

कोलकाता की घटना के विरोध में डॉक्टर

उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक को अस्पतालों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 8-9 अगस्त की दरमियानी रात जूनियर डॉक्टर के साथ दंरिदगी की घटना हुई थी. जूनियर डॉक्टर आठ अगस्त को अस्पताल में रात की ड्यूटी पर थी. सुबह चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न हालत में महिला डॉक्टर का शव मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद बवाल मच गया. 

ये भी पढ़ें- केशव महतो झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, रामेश्वर उरांव होंगे पार्टी के विधायक दल के नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget